NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर ने इन सितारों को किया था लॉन्च, जानिए कौन किस मुकाम पर पहुंचा
    अगली खबर
    करण जौहर ने इन सितारों को किया था लॉन्च, जानिए कौन किस मुकाम पर पहुंचा
    करण जौहर ने इन सितारों को किया लॉन्च

    करण जौहर ने इन सितारों को किया था लॉन्च, जानिए कौन किस मुकाम पर पहुंचा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 16, 2023
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय निर्माता-निर्देशकों में शुमार हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक हैं।

    करण सितारों से भरी अपनी बड़ी मसाला फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। करण की धर्मा प्रोडक्शंस ने कई सितारों को लॉन्च किया है। कलाकारों को लॉन्च करने के लिए उनकी अक्सर आलोचना भी होती है।

    आइए, जानते हैं करण की फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाले नई पीढ़ी के ये कलाकार अब किस मुकाम पर हैं।

    #1 

    आलिया भट्ट 

    फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। शुरुआत में आलिया अपने अभिनय और नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं।

    उनके सामान्य ज्ञान का भी मजाक उड़ाया गया। इससे परे, आलिया अपने अभिनय पर काम करती रहीं। उन्होंने 'हाइवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गली बॉय', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया।

    हाल ही में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    #2 

    वरुण धवन 

    वरुण धवन ने भी करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वह फिल्म निर्माता डेविड धवन के बेटे के रूप में पहचाने जाते थे।

    एक तरफ वरुण ने 'अक्टूबर', 'बदलापुर' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, वहीं उन्होंने 'जुड़वा 2', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी मसाला फिल्में भी की हैं।

    वरुण अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में नजर आने वाले हैं।

    #3 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा 

    करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बॉलीवुड का एक और बेहतरीन कलाकार से परिचय कराया था, वह हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा। फिल्म में सिद्धार्थ और आलिया का रोमांस देखने को मिला था।

    सिद्धार्थ के 11 साल के करियर में 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस', 'एक विलेन' जैसी फिल्में हैं।

    फिल्म 'शेरशाह' अब तक की उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म रही। सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के लिए चर्चा में हैं।

    #4

    जाह्नवी कपूर 

    जाह्ववी कपूर ने 2018 में करण की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था।

    फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनको स्टारकिड कहकर ट्रोल किया जाने लगा। फिल्म में जाह्ववी का अभिनय इतना कच्चा था कि ट्रेलर से ही उनकी आलोचना होने लगी। उन्हें लॉन्च करने के लिए करण की भी आलोचना हुई।

    आलोचनाओं से इतर फिल्म-दर-फिल्म जाह्नवी अपने अभिनय को तराशती रहीं। उनकी पिछली फिल्में 'बवाल' और 'मिली' के लिए उनको काफी सराहना मिली थी।

    #5 

    अनन्या पांडे 

    अनन्या पांडे बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं, जिनके अभिनय की खूब आलोचना होती है। उनका सहयोग करने के लिए अक्सर करण पर भी उंगलियां उठती हैं।

    अनन्या ने 2019 में करण की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'खाली पीली', 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां' और 'लाइगर' में नजर आईं। किसी भी फिल्म में उनके अभिनय का कमाल नहीं दिखा।

    हाल ही में 'ड्रीम गर्ल 2' उनकी पहली सफल फिल्म बनी है।

    पोल

    आपको इनमें से किस अभिनेत्री की फिल्में पसंद हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती
    यह भी पढ़ें:
    जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    आलिया भट्ट
    जाह्नवी कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    करण जौहर

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'कुड़माई' जारी, शाहिद माल्या ने दी आवाज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: घटती कमाई के बावजूद 'रॉकी और रानी...' की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    रणवीर सिंह ने की अपील, OTT में शामिल हों 'रॉकी और रानी...' के काटे गए दृश्य रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर की अगली फिल्म 'किल' के हीरो बने लक्ष्य लालवानी, जानिए उनके बारे में लक्ष्य लालवानी

    आलिया भट्ट

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कारोबार 60 करोड़ रुपये पार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दुनियाभर में किया 100 करोड़ का कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती हॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनी 100 करोड़ी, रविवार को हुई बंपर कमाई  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    जाह्नवी कपूर

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  वरुण धवन
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जूनियर एनटीआर
    जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' से जुड़े 'जस्टिस लीग' में VFX देने वाले सुपरवाइजर ब्रैड मिनिच  जूनियर एनटीआर

    बॉलीवुड समाचार

    'धूम 3' के सिद्धार्थ निगम किन-किन टीवी शो में दिख चुके हैं?  टीवी जगत की खबरें
    शाहिद के साथ दोबारा पारी खेलेंगे भंसाली, अभिनेता के कंधों पर होगा फिल्म का दारोमदार  शाहिद कपूर
    'वेलकम 3' पर अनीस बाज्मी ने कहा- मैं नाना और अनिल के बिना नहीं बनाता फिल्म वेलकम 3
    263 करोड़ रुपये के घोटाले में कृति वर्मा का नाम शामिल, जानिए उनके बारे में  बिग बॉस 12
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025