NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर
    मनोरंजन

    जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर

    जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 04, 2022, 10:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जाह्नवी कपूर: 'धड़क' की आलोचना से लेकर 'मिली' की प्रशंसा तक, यूं तराशा हुनर
    कैसा रहा जाह्नवी कपूर का अब तक का सफर?

    जाह्नवी कपूर स्टारकिड का तमगा लेकर बॉलीवुड में आई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी को लगता था कि वह यहां के दबाव को नहीं झेल पाएंगी। अपनी पहली फिल्म के बाद जाह्नवी ने काफी ट्रोलिंग का सामना किया था। उनके अभिनय की भी खूब आलोचना हुई थी। इन सबके बावजूद जाह्नवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपना हुनर लगातार तराशती रहीं। देखिए, कैसे स्टारकिड जाह्नवी ने अपने अभिनय को परिपक्व किया।

    धड़क

    जाह्ववी ने 2018 में करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनको स्टारकिड कहकर ट्रोल किया जाने लगा। फिल्म में जाह्ववी का अभिनय इतना कच्चा था कि ट्रेलर से ही उनकी आलोचना होने लगी। मराठी फिल्म 'सैराट' के इस रीमेक में ईशान खट्टर भी थे। दर्शकों ने कहा कि दोनों कलाकारों के खराब अभिनय ने फिल्म को बर्बाद कर दिया। जाह्नवी को लॉन्च करने के लिए करण की भी आलोचना हुई।

    गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

    जाह्नवी ने आलोचनाओं को गंभीरता से लिया और खुद को साबित किया। दूसरी ही फिल्म में उनके अभिनय में 360 डिग्री का मोड़ देखा गया। इस फिल्म में जाह्नवी ने एयरफोर्स अफसर गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनके अभिनय में निखार का कुछ श्रेय उनके सह-कलाकार पंकज त्रिपाठी को भी जाता है। फिल्म में उन्होंने गुंजन के पिता की भूमिका निभाई थी। बोनी कपूर भी कई बार कह चुके हैं कि जाह्नवी ने पंकज से बहुत सीखा है।

    गुडलक जेरी

    जाह्नवी की फिल्म 'गुडलक जेरी' इस साल जुलाई में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म के खराब लेखन और निर्देशन की वजह से क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद नहीं किया, लेकिन जाह्नवी के अभिनय की खूब सराहना हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया था, जो हालात के कारण ड्रग के धंधे में फंस जाती है। फिल्म में उन्होंने अपनी चालढाल में बिहारी अंदाज को बखूबी ढाला था।

    मिली

    शुक्रवार को उनकी फिल्म 'मिली' पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही उनके प्रदर्शन की सराहना हो रही थी। फिल्म में जाह्नवी एक नर्सिंग स्टूडेंट, मिली के किरदार में हैं जो गलती से एक फ्रीजर में फंस जाती है। यह फिल्म इस परिस्थिति में मिली की जीजिविषा और संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में ज्यादातर समय जाह्नवी पर्दे पर रहती हैं और उन्होंने बखूबी फिल्म को अपने कंधे पर उठाया है।

    अब इन फिल्मों के लिए कर रही हैं मेहनत

    जाह्नवी राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर ऐंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। वह राजकुमार के साथ हॉरर कॉमेडी 'रूही' में भी काम कर चुकी हैं। जाह्नवी क्रिकेटर बनने के लिए वह खुद को तैयार कर रही हैं। नेट पर प्रैक्टिस करने हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी शामिल हुई हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    नथिंग फोन (2) के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें संभावित फीचर्स नथिंग फोन
    कियारा आडवाणी ने 12वीं कक्षा में हासिल किए थे 92% अंक, फिल्मों से पहले बदला नाम  कियारा आडवाणी
    अडाणी समूह के शेयरों की कीमत में उछाल, समय से पहले लोन चुकाने का असर  अडाणी समूह
    ट्विटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए मस्क ने लिया संकल्प, उठते रहे हैं सवाल ट्विटर

    करण जौहर

    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पुलिस हिरासत में, अभिनेत्री ने दर्ज की थी शिकायत राखी सावंत
    सामंथा रुथ की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज टली, निर्माताओं ने जारी किया बयान सामंथा रुथ प्रभु
    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' भारत में इस दिन होगी रिलीज, निर्माताओं ने किया ऐलान पाकिस्तान समाचार
    एमएम कीरवानी ऑस्कर में अपना नामांकित गाना 'नाटू-नाटू' करेंगे प्रस्तुत RRR फिल्म

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान भूमि पेडनेकर
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे नोरा फतेही
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे

    जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज बोनी कपूर
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह बवाल फिल्म
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ आगामी फिल्में

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023