NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती
    अगली खबर
    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती
    'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी आलिया भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@heartofstonefilm)

    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 03, 2023
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की लोकप्रियता का स्वाद चख रही हैं।

    जल्द ही उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 11 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

    पिछले साल आलिया ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। अब एक बातचीत में उन्होंने पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का अनुभव बताया है। उन्होंने बताया कि इसमें उनको सबसे ज्यादा क्या मुश्किल लगा था।

    मुश्किल 

    अंग्रेजी डायलॉग बोलने में हुई थी मुश्किल

    एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। ऐसे में शुरुआत में अंग्रेजी में डायलॉग बोलने में उन्हें दिक्कत हुई थी।

    उन्होंने कहा, "मैं कहूंगी कि पहले दिन ऐसा हुआ था क्योंकि मुझे हिंदी बोलने की आदत थी। अचानक अंग्रेजी बोलना अजीब था। हालांकि, मैं अधिकांश अंग्रेजी में बात करती हूं, लेकिन अंग्रेजी में अभिनय करना अजीब था।"

    बकौल आलिया, पहले दिन की झिझक को छोड़ दें, तो बाकी सबकुछ एक जैसा था।

    तारीफ

    गैल गैडोट ने की थी आलिया की तारीफ

    आलिया अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

    फिल्म की मुख्य अभिनेत्री गैल गैडोट ने एक इंटरव्यू में आलिया की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मैं पहले से ही आलिया की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मैंने 'RRR' देखी और मुझे यह फिल्म काफी पसंद आई। हम किसी नए चेहरे की तलाश में थे। आलिया फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए एकदम सही पसंद हैं।"

    ट्रेलर 

    विलेन बनी हैं आलिया

    जून में नेटफ्लिक्स TUDUM कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। फिल्म में आलिया विलेन बनी हैं।

    यब एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो एक जासूसी समूह की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। जानकारों की मानें तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स के लिए शानदार फ्रैंचाइज खड़ी करने की क्षमता रखती है।

    फिल्म की शूटिंग इटली, लंदन और लिस्बन जैसे लोकेशन पर हुई है।

    फिल्में 

    इन फिल्मों का हिस्सा हैं आलिया

    आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है। फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।

    आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में भी वह रणवीर के साथ नजर आएंगी।

    आलिया के यशराज फिल्म्स की स्पाई फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की भी खबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी...' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? टॉम क्रूज की फिल्म से है खास कनेक्शन  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पहली बार पत्रकार की भूमिका निभाएंगी आलिया भट्ट  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': आलिया भट्ट ने साझा की नई झलकियां, देखिए वीडियो  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं प्रोडक्शन कंपनियों की मालकिन, क्या आपको पता हैं इनके नाम? बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो 79 की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने हॉलीवुड फिल्में
    #NewsBytesExplainer: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत कब हुई, क्या होती है जूरी की भूमिका? जानिए सबकुछ कान्स फिल्म फेस्टिवल
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप का भव्य स्वागत, एंबर हर्ड के समर्थकों ने किया विरोध जॉनी डेप
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025