'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की 14वें दिन दैनिक कमाई घटी, किया इतना कारोबार
क्या है खबर?
डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित और टॉम हॉलैंड अभिनीत फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने सिनेमाघरों में रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए हैं। 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन के साथ भारत में ओपनिंग करने के बाद यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती आ रही है। हालांकि, 14वें दिन इसकी दैनिक कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। उधर, पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले हफ्ते में निराशाजनक कमाई कर रही है।
कारोबार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की ताजा कमाई पर एक नजर
सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 14वें दिन भारत में 6.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कारोबारी दिनों के हिसाब से यह आंकड़े निराशाजनक नहीं माने जा सकते, लेकिन जिस तरह फिल्म अपना प्रदर्शन दिखाती आई है, उस हिसाब से ये अब तक का सबसे कम कारोबार है।
इसने 13वें दिन 8.50 करोड़ और 12वें दिन 7.60 कराेड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 438 करोड़ और ग्राॅस कलेक्शन 523.64 करोड़ रुपये हो गया है।
गिरावट
'ओह माय डॉग' की निराशाजनक कमाई जारी
उधर अमित रॉय की फिल्म 'ओह माय डॉग' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन गिरावट का सामना कर रही है।
इसने 6वें दिन सिर्फ 20 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि 5वें दिन 25 लाख और चौथे दिन भी 25 लाख रुपये कमाए थे।
ये पहले 30 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से बचने के लिए निर्माताओं ने इसे 7 अगस्त को रिलीज किया।
इसके बावजूद फिल्म को कमाई के लिहाज से कोई फायदा नहीं मिल रहा।