'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिव्यू: टाॅम हॉलैंड ने जीता दिल, लोग बोले- सबसे बेहतरीन फिल्म
क्या है खबर?
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जाहिर है कि इस फ्रैंचाइजी की पिछली सभी किस्तों पर दर्शकाें ने भर-भरकर अपना प्यार उड़ेला है, इसलिए 'ब्रांड न्यू डे' की रिलीज को लेकर उनका उतसाह चरम पर था। भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद लोगाें की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। अधिकतर लोगों ने टॉम की तारीफ करते हुए फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
बेहतर
'स्पाइडर-मैन' दर्शकों का दिल जीतने में हुई कामयाब
फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म मेरी पसंदीदा स्पाइडर-मैन है। सच में जबरदस्त है। कहानी बहुत अच्छी लिखी गई है। मैं पूरी फिल्म देखकर मुस्कुराता रहा, यहां तक कि मेरी आंखों में आंसू आ गए।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दिल छू लेने वाली सुपरहीरो फिल्म है! इसमें एक दमदार, दिल को छू लेने वाली स्पाइडर-मैन की कहानी है जो शानदार एक्शन, भावनात्मक गहराई, समृद्ध दुनिया के निर्माण और कई अन्य आश्चर्यों से भरपूर है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#SpiderManBrandNewDay is the most relatable superhero movie I’ve seen in years! We have a bold, heartfelt Spider-Man story filled with spectacular action, emotional depth, rich world-building, & many other surprises, Movie of the year for me! 🕸️ pic.twitter.com/XLAg78cn6y
— DB (@DoomBlazer_) July 30, 2026
अभिनय
टॉम की एक्टिंग देख मुरीद हुए दर्शक
टॉम के अभिनय की सराहना करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे पिछले 20 सालों में बनी सबसे बेहतरीन स्पाइडर-मैन फिल्म है। टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन के रूप में अपना अब तक का सबसे शानदार अभिनय किया है।'
एक ने लिखा, 'फिल्म के आखिरी 10 मिनट और क्रेडिट्स के दौरान मेरी आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं कोई छोटा बच्चा हूं और सिनेमाघरों में स्पाइडर-मैन 2 दोबारा देख रहा हूं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य प्रतिक्रिया
I was in tears the last 10 minutes of the movie and thru the credits because I felt like I was a little kid watching Spider-Man 2 in theaters again. Just a movie that actually, genuinely, completely understands Spider-Man after so, so, so long. pic.twitter.com/g14QgI10WD
— Browntable (@Browntable_Ent) July 30, 2026
फिल्म
जानिए क्या है फिल्म की कहानी
मार्वल यूनिवर्स द्वारा निर्मित 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।
इसकी कहानी स्पाइडर-मैन उर्फ पीटर पार्कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खोई हुई पहचान और पुरानी यादों को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
इसी दौरान उसे शहर में द पनिशर, स्कॉर्पियन और हल्क जैसे नए सहयोगियों और खतरों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म में जेंडाया, मार्क रफ्लो, फ्रैंक कैसल और सैडी सिंक जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।