Loading...
'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का नया हिंदी ट्रेलर जारी, हंसी और रोमांच का मिला दोगुना मजा

'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का नया हिंदी ट्रेलर जारी, हंसी और रोमांच का मिला दोगुना मजा

Oct 30, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का नया ट्रेलर आ गया है। फिल्म में जैक ब्लैक, केविन हार्ट और कैरेन गिलन भी अपने-अपने लोकप्रिय किरदारों के साथ जंगल का घमासान लेकर लौट आए हैं। इस बार रोमांच जंगलों में नहीं, बल्कि शहर के अंदर दिखेगा। फिल्म का ट्रेलर पहले से ज्यादा खतरनाक खेल और चारों तरफ खतरे के होने का संकेत देता है। उस पर जैक और केविन की जबरदस्त कॉमेडी हंसी की डोज देती है।

ट्रेलर

फिर लौट आई 'जुमांजी' की रोमांचक दुनिया

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने ट्रेलर जारी किया है, जिसकी शुरुआत सड़कों पर मची उथल-पुथल से होती है।

दरअसल, खेल का कंसोल टूट गया है और वीडियो गेम के किरदार असली दुनिया में आकर 'डेमो मोड' में फंस गए हैं। जानवर खुलेतौर पर सड़काें पर तबाही मचा रहे हैं।

कुल मिलाकर यह घमासान फिल्म के रोमांच से भरे होने का संकेत देता है।

जेक कास्डन द्वारा निर्देशित 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' 25 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT