LOADING...
फिल्म 'जुमानजी 3' की पूरी हुई शूटिंग, ड्वेन जॉनसन ने साझा की BTS तस्वीरें
'जुमानजी 3' की पूरी हुई शूटिंग

फिल्म 'जुमानजी 3' की पूरी हुई शूटिंग, ड्वेन जॉनसन ने साझा की BTS तस्वीरें

Mar 31, 2026
11:49 am

क्या है खबर?

'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन ने अपने फैंस को खुशखरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि आगामी फिल्म 'जुमानजी 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म के सेट से कुछ BTS तस्वीरें भी साझा की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी फिल्म के प्रति उत्साहित हो गए हैं। बता दें, फिल्म का निर्देशन जेक कासडन कर रहे हैं, जबकि निर्माण सोनी पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।

पोस्ट

'जुमानजी 3' के सेट से सामने आईं ये तस्वीरें

ड्वेन ने इंस्टाग्राम पर 'जुमानजी 3' के सेट से BTS तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ में उन्होंने कैप्शन दिया, 'मेरे पूरे करियर में यह सबसे मजेदार और क्रिएटिव अनुभवों में से एक था। जुमानजी की एडवेंचर शूटिंग अब खत्म हो गई है।' उन्हाेंने कास्ट की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि पिछले 10 साल से ज्यादा समय तक इस बेहतरीन कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी कॉमेडी और मेहनत को करीब से देखा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए BTS तस्वीरें

Advertisement

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी 'जुमानजी 3'

'जुमानजी 3' की रिलीज तारीख 11 दिसंबर, 2026 रखी गई थी, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। यह फिल्म अब क्रिसमस के अवसर पर, यानी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। फिल्म की पहली किस्त 'जुमानजी वेलकम टू द जंगल' 2017 में रिलीज हुई थी, जबकि 'जुमानजी द नेक्स्ट लेवल' 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में डैनी डेविटो, निक जोनास, मारिन हिंकल, बेबे न्यूविर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी वापसी कर रहे हैं।

Advertisement