Loading...
'महारानी सीजन 5' का टीजर जारी, इस बार बदले की लड़ाई लड़ने आईं हुमा कुरैशी

'महारानी सीजन 5' का टीजर जारी, इस बार बदले की लड़ाई लड़ने आईं हुमा कुरैशी

Nov 11, 2026
02:33 pm

क्या है खबर?

सोनी लिव ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' के 5वें सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हुमा कुरैशी अभिनीत इस सीरीज के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अब इसका अगला भाग उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने 5वें सीजन का टीजर जारी किया है, जो हुमा के किरदार 'रानी भारती' की एक छोटी सी झलक दिखाता है। साथ में रिलीज को लेकर अपडेट भी दिया गया है।

टीजर

सत्ता नहीं, सिर्फ बदले का हिसाब करने आईं हुमा

टीजर की शुरुआत हुमा के किरदार से होती है, जो सत्ता की राजनीति से कहीं आगे बढ़कर उसके व्यक्तिगत बदले और एक मां के आक्रोश पर आधारित होने का संकेत देता है।

सीरीज की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। इसमें बिहार से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों का खतरनाक सत्ता संघर्ष देखने को मिलेगा।

भाष कपूर द्वारा निर्मित और पुनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित 'महारानी सीजन 5' फरवरी, 2027 में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT