LOADING...
आखिर यूजर पर क्यों भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा? किया ये वादा 
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

आखिर यूजर पर क्यों भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा? किया ये वादा 

Apr 17, 2025
05:40 pm

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर को उनकी शादी को लेकर अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब सोनाक्षी ने पहली बार तलाक और शादी के लिए ट्रोल किए जाने पर यूजर्स को जवाब दिया है।

जवाब

तुम्हारा तलाक बहुत करीब है- यूजर

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे में टिप्पणी की है। यूजर ने लिखा है, 'तुम्हारा तलाक बहुत करीब है।' इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया और लिखा, 'पहले तेरे मम्मी पापा करेंगे, फिर हम.. वादा है।' सोनाक्षी का यह बेबाक अंदाज उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें, सोनाक्षी ने बीते साल जहीर से शादी रचाई थी।

फिल्म

इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी 

काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनाक्षी पिछली बार फिल्म 'काकुड़ा' में नजर आई थी। इसमें उनके साथ साकिब सलीम और रितेश देशमुख जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं। इन दिनों सोनाक्षी अपनी पहली तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिलेम के लिए उन्हें साउथ के स्टार सुधीर बाबू का साथ मिला है। बताया जा रहा है कि 'जटाधारा' में सोनाक्षी का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।