Loading...
दलेर मेहंदी विवाद: सोना महापात्रा का तीखा सवाल- भावनाओं में बहकर सही-गलत क्यों भूल जाते हैं?
दलेर मेहंदी विवाद में अपने बयान पर कायम सोना महापात्रा

दलेर मेहंदी विवाद: सोना महापात्रा का तीखा सवाल- भावनाओं में बहकर सही-गलत क्यों भूल जाते हैं?

Oct 23, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

न्यू टिहरी के मां कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के प्रदर्शन को लेकर विवाद जारी है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा दलेर पर नशे में होने और ठीक से न गा पाने के आरोप लगाने के बाद संगीत जगत उनके समर्थन में उतर आया है। हालांकि, गायिका सोना मोहापात्रा ने इस मामले में अलग रुख अपनाते हुए दलेर पर अपने पुराने बयान को दोहराया है और कहा कि सहानुभूति कभी भी जवाबदेही की जगह नहीं ले सकती।

पोस्ट

धारा के विपरीत चलना बेहद थकाऊ- सोना

सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर लिखा कि दलेर मेहंदी के समर्थन में आ रहे बयानों को देखकर उन्हें लग रहा है कि शायद उनकी ही सोच में कोई कमी है।

उन्होंने लिखा, 'दलेर मेहंदी घटना पर एक मेरा नजरिया था और दूसरी तरफ पूरा कलाकार जगत बिल्कुल अलग दिशा में बोल रहा था। इस अंतर को नजरअंदाज करना नामुमकिन था।'

सोना ने ये भी माना कि धारा के विपरीत चलना बेहद थका देने वाला होता है।

दो टूक

सोना ने कहा- सहानुभूति नहीं, जवाबदेही जरूरी

सोना ने कहा कि कलाकारों को प्यार, ताली, बेहतरीन होटल और अच्छा पैसा मिलता है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया, 'सब कुछ देने वालों के प्रति आभार जताने से ज्यादा जरूरी अपनों का बचाव करना कब से हो गया? सहानुभूति की वजह से जवाबदेही से कैसे भागा जा सकता है?'

सोना ने आगे जोड़ा कि भारत में लोग इतनी जल्दी भावुक क्यों हो जाते हैं? हम भावनाओं में बहकर अक्सर सही और गलत के बारे में सोचना ही भूल जाते हैं।

ADVERTISEMENT

अनुभव

सोना ने बयां किया सूफी हेरिटेज फेस्टिवल का कड़वा अनुभव

सोना ने कहा कि किसी के प्रति हमदर्दी रखते हुए भी सही-गलत का फैसला बंद नहीं होना चाहिए।

सूफी हेरिटेज फेस्टिवल का अनुभव याद कर सोना ने बताया कि उन्होंने मंच पर दलेर का लाइव प्रदर्शन देखा था, जो काफी निराशाजनक रहा।

सोना ने लिखा, 'दलेर जी दिशाहीन लग रहे थे, सुर नहीं संभाल पा रहे थे। एक ही धुन दोहरा रहे थे। शो का स्तर भी बेहद खराब था। पैसे खर्च करके आए दर्शक धीरे-धीरे बाहर जाने लगे थे।'

ADVERTISEMENT

विवाद

जानिए क्या था दलेर मेहंदी विवाद

बता दें कि सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी पर नशे में होने और खराब परफॉर्मेंस का आरोप लगा, जिसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें मंच पर टोका था।

मीका सिंह और कई सितारों ने शराब के दावे को खारिज कर दलेर की तबीयत खराब बताई। इस पर मंत्री उनियाल ने कहा कि 35 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद इतने बड़े कलाकार को अस्वस्थ होने पर मंच पर आने के बजाय शो को रद्द करना चाहिए था।

ADVERTISEMENT