Page Loader
गायक सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड संग थाईलैंड में रचाई शादी, सामने आया पहला वीडियो 
शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanampuri)

गायक सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड संग थाईलैंड में रचाई शादी, सामने आया पहला वीडियो 

Jan 11, 2024
05:26 pm

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक सनम पुरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 11 जनवरी (गुरुवार) को अपनी प्रेमिका, मॉडल और गायक जुचोबेनी तुंगो के साथ नागालैंड में शादी रचा ली है। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। सनम और जुचोबेनी की शादी का पहला वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें दोनों अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने वचन दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

सनम

पिछले साल की थी सगाई

सनम ने बीते साल 11 मार्च को जुकोबेनी संग सगाई की थी। इसी के साथ उन्होंने अपनी सागाई की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। सनम पेशे से एक गायक औक संगीत बैंड कलाकार हैं। उन्होंने क्लासिक बॉलीवुड गीतों से लोकप्रियता हासिल की। उन्हें 'धत तेरी की', 'इश्क बुलावा', 'फकीरा', 'लकी टुनाइट' और अन्य जैसे गानों के लिए जाना जाता है। वह 'सनम' नाम के पॉप-रॉक बैंड के प्रमुख गायक भी हैं, जो मुंबई में स्थित हैं।