
गायक सनम पुरी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार, इस दिन लेंगे सात फेरे
क्या है खबर?
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक सनम पुरी पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
वह 11 जनवरी को अपनी प्रेमिका, गायक और मॉडल जुचोबेनी तुंगो के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
सनम अपनी गर्लफ्रेंड जुचोबेनी संग नागालैंड में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेने वाले हैं।
इस खबर की पुष्टि खुद गायक ने की। इसके साथ उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर की।
बयान
2 दिन तक चलेंगे सनम-जुचोबेनी की शादी के कार्यक्रम
बॉम्बे टाइम्स के साथ खास बातचीत में सनम ने कहा, "हमारी शादी की थीम संस्कृतियों का मिश्रण है। यह समारोह 2 दिन तक चलेगा, जिसमें हमारे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। मैं इस समय अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हूं और काफी उत्साहित हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें पूरे दिल से प्यार करें। बिना कुछ रोके प्यार करें।"
जानकारी
इन गानों से मिली सनम को पहचान
सनम पेशे से एक गायक औक संगीत बैंड कलाकार हैं। उन्होंने क्लासिक बॉलीवुड गीतों से लोकप्रियता हासिल की। उन्हें 'धत तेरी की', 'इश्क बुलावा', 'फकीरा', 'लकी टुनाइट' और अन्य जैसे गानों के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, जुचोबेनी भी एक गायक और मॉडल हैं।