NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन
    मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के अस्पताल में निधन

    मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 16, 2022
    08:09 am

    क्या है खबर?

    जाने-माने गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी उम्र 69 साल थी।

    क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने बताया कि उन्हें पिछले महीने भर्ती कराया गया था और सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन मंगलवार को उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें वापस अस्पताल लाया गया।

    डॉक्टर ने बताया कि उनकी ऑबस्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) के कारण उनकी मौत हुई है।

    जानकारी

    कोरोना संक्रमित हुए थे बप्पी लहरी

    बप्पी लहरी पिछले साल अप्रैल में कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

    सितंबर में सोशल मीडिया पर अफवाहें चली थीं कि बप्पी लहरी ने अपनी आवाज खो दी है। खुद बप्पी दा ने इन अफवाहों का खंडन किया और इन पर नाराजगी व्यक्त की थी।

    करियर

    बप्पी दा ने कंपोज किए थे 500 से ज्यादा गाने

    बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लहरी था और उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उन्हें बप्पी दा के नाम से भी जाना था।

    उन्होंने 500 से ज्यादा गाने कंपोज किए थे और पॉप म्यूजिक को बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा बनाने का श्रेय भी उनको जाता है।

    अंतिम बार वो बिग बॉस 15 के मंच पर नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने पोते के गाने का प्रमोशन किया था।

    करियर

    बप्पी दा को इन फिल्मों से मिली पहचान

    अपने हिट गानों के साथ-साथ बप्पी दा गहनों से प्रेम के लिए भी जाने जाते थे।

    उन्होंने डिस्को डांसर, हिम्मतवाला, शराबी, एडवेंचर ऑफ टार्जन, शोला और शबनम, सत्यमेव जयते, कमांडों, आज के शहंशाह और थानेदार जैसी कई फिल्मों का संगीत दिया था। उन्हें आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन की फिल्म जख्मी से बॉलीवुड में बड़ी सफलता मिली थी।

    हालिया वर्षों में उन्होंने डर्टी पिक्चर, गुंडे, बद्रीनाथ की दुल्हनियां और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों के गाने गाए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    समाचार एजेंसी PTI ने दी खबर

    Singer-composer Bappi Lahiri dies in Mumbai hospital, says doctor

    — Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2022

    जानकारी

    इसी महीने हुआ था लता मंगेशकर का निधन

    इसी महीने देश ने सुरों की कोकिला मानी जाने वालीं लता मंगेशकर को खोया था। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

    लता मंगेशकर और बप्पी लहरी ने साथ मिलकर काफी काम किया था और हिंदी और बंगाली में कई गाने बनाएं।

    इन दो दिग्गजों के अलावा हाल ही में बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का निधन हुआ था। मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    मुंबई

    महाराष्ट्र: ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन पर पहुंचने पर लगाया जाएगा लॉकडाउन- स्वास्थ्य मंत्री महाराष्ट्र
    सलमान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद मिली छुट्टी बॉलीवुड समाचार
    मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप महाराष्ट्र
    कोरोना मामलों में तेज इजाफा, केंद्र ने आठ राज्यों से जरूरी कदम उठाने को कहा दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    आमने-सामने आए अक्षय-टाइगर, किया 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट का ऐलान अक्षय कुमार
    रोमांटिक और एक्शन अवतार में दिखे रवि तेजा, फिल्म 'खिलाड़ी' का हिंदी ट्रेलर रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अक्षय से नाराजगी पर कपिल बोले- 'बच्चन पांडे' को प्रमोट करने शो में आएंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    क्या वेब सीरीज 'मिथ्या' में विलेन की भूमिका निभाएंगी हुमा कुरैशी? लेटेस्ट वेब सीरीज

    लता मंगेशकर

    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का ऐलान, भारतीय सेना की मदद के लिए देंगी एक करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा फेसबुक
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025