'डोज' OTT रिलीज: रहस्यमयी मौतों के जाल में उलझेंगे सिजू विल्सन; इस दिन से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे फिल्म
अभिनेता सिजू विल्सन की मुख्य भूमिका वाली मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'डोज' आगामी 10 जुलाई, 2026 को OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिलाष आर नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही अस्पताल में हो रही रहस्यमयी मौतों के सिलसिले को देखकर दंग रह जाता है। जब वो इन मौतों के पीछे का सच जानने के लिए गहराई से जांच शुरू करता है तो खुद को एक बेहद खतरनाक और गहरे जाल में घिरा हुआ पाता है।
'डोज' 4 भाषाओं में होगी स्ट्रीम
इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो, AP इंटरनेशनल और मनोरमा मैक्स पर देखा जा सकेगा। मई में सिनेमाघरों में अपनी सफल रिलिज के बाद ये फिल्म मलयालम, तमिल, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में स्ट्रीम होगी। फिल्म की टैगलाइन है: 'एक संदिग्ध मौत। झूठ का जाल। जब अस्पताल एक क्राइम सीन बन जाता है तो सिर्फ बचना ही इकलौता इलाज है।'
अश्विन कुमार, दृश्य रेघुनथ जैसे मंझे हुए कलाकारों और गोपी सुंदर के दमदार संगीत से सजी ये फिल्म दर्शकों को खूब रोमांच देने वाली है।