NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
    मनोरंजन

    यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन

    यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 26, 2022, 05:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL', सरकार ने लिया एक्शन
    यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना

    29 मई को गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पंजाब सहित पूरे देश में गुस्सा देखने को मिला था। कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हाल में सिद्धू का आखिरी गाना 'SYL' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब यूट्यूब ने इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

    सरकार से कानूनी शिकायत मिलने के बाद की गई कार्रवाई

    रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार से कानूनी शिकायत मिलने के बाद सिद्धू के गाने को यूट्यूब से हटाया गया है। सिद्धू के निधन के बाद इस गाने को उनके आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर 23 जून को रिलीज किया गया था। यह गाना रिलीज होते ही हिट हो गया था। 'SYL' 'सतलुज-यमुना लिंक नहर' को इंगित करता है। 214 किलोमीटर लंबी 'सतलुज यमुना लिंक नहर' पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है।

    गाने की लिंक पर क्लिक करने पर क्या शो करता है?

    'SYL' को खुद दिवंगत गायक सिद्धू ने कंपोज किया था। इस गाने की लिंक पर क्लिक करने पर इसका लिंक नहीं खुलता है। साथ ही एक मैसेज शो करता है जिसमें लिखा गया है, 'सरकार की कानूनी शिकायत के कारण यह कंटेंट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है।' इस गाने को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 2.7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 33 लाख लाइक्स मिले हैं।

    गाना 'SYL' क्यों बना विवाद का कारण?

    सिद्धू ने अपने गाने 'SYL' में कुछ ऐसे मुद्दे उठाए, जिसके कारण विवाद बढ़ गया। इसमें SYL के विवाद को हवा दी गई है। इतना ही नहीं, इस गाने में कृषि कानूनों से लेकर लाल किले का भी जिक्र किया गया है। गाने में AAP के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान देखा गया, जिसमें वह 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपनी सरकार बनने पर SYL का पानी दिलाने की बात कह रहे हैं।

    पंजाब में बेहद लोकप्रिय थे सिद्धू

    पंजाब में रैपर सिद्धू की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती थी। उनका जन्म एक सिख परिवार में जून 1993 में मानसा जिले के मूसे गांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम शुभदीप सिंह था, जो बाद में अपने गांव ने नाम की वजह से 'सिद्धू मूसेवाला' के नाम से प्रसिद्ध हुए। उनकी लोकप्रियता 2017 में तब बढ़ी, जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए। 2017 में आया उनका गाना 'सो हाई' काफी चर्चित हुआ था।

    इन गानों को लेकर भी विवादों में रहे सिद्धू

    लोगों ने सिद्धू पर गानों में ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। सिद्धू के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2020 में उनके गाने 'पंज गोलियां' में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। उनपर खालिस्तान के समर्थन का आरोप भी लगता रहा। दिसंबर, 2020 में कथित तौर पर उन्होंने अपने गाने 'पंजाब- माय मदरलैंड' में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थन किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    यूट्यूब
    संगीत समारोह
    गाना
    सिद्धू मूसेवाला

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    यूट्यूब

    भुवन बाम के नए शो 'रफ्ता रफ्ता' का टीजर जारी, जानें कब और कहां देखें  भुवन बाम
    सरकार ने 104 यूट्यूब चैनलों समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह अनुराग ठाकुर
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    यूट्यूब पर फर्जी खबरें फैला रहे 33 लाख सब्सक्राइबर्स वाले 3 चैनलों का खुलासा फेक न्यूज

    संगीत समारोह

    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    कैलाश खेर पर हंपी उत्सव में फेंकी गई बोतल, कन्नड़ गाने की थी आरोपी की मांग कैलाश खेर
    अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल अमेरिका
    गायक अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट नहीं हुआ रद्द अरिजीत सिंह

    गाना

    'पठान' के 'बेशरम रंग' को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप राहुल गांधी
    पंजाब कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर लगाई रोक पंजाब

    सिद्धू मूसेवाला

    बप्पी लहरी से लेकर केके तक, इस साल इन भारतीय संगीतकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बप्पी लहरी
    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर, सिद्धू मूसेवाला के निधन को इस साल भारतीयों ने किया सबसे ज्यादा सर्च गूगल
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: बब्बू मान और मनकीरत औलख से पूछताछ कर सकती है पुलिस बब्बू मान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023