NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- वह ठीक हैं
    अगली खबर
    श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- वह ठीक हैं
    श्याम बेनेगल की खराब तबीयत से बेटी ने किया इनकार

    श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- वह ठीक हैं

    लेखन मेघा
    Mar 12, 2023
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को लेकर बीते दिन चिंताजनक खबर सामने आई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बेनेगल की दोनों किडनी फेल हो गई हैं और घर पर उनका डायलिसिस चल रहा है।

    कहा जा रहा था कि दो दिन पहले आई रिपोर्ट में इसका पता चला और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

    अब उनकी बेटी पिया बेनेगल ने इन खबरों का खंडन करते हुए सेहत का हाल बताया है।

    बयान

    घर पर नहीं हो रहा डायलिसिस- पिया

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बेनेगल से बात करने के लिए संपर्क किया गया तो उनकी बेटी पिया ने फोन उठाया और इन खबरों को गलत ठहराया।

    पिया से पूछा गया कि बेनेगल स्वस्थ हैं तो उन्होंने कहा, "वह कुछ ही दिनों में फिट हो जाएंगे और ठीक हैं।"

    उन्होंने कहा, "डॉक्टर घर आ रहे हैं, घर पर ही डायलिसिस हो रहा है, वह इतने बीमार हैं कि अस्पताल नहीं जा सकते, यह सब गलत जानकारी है।"

    बयान

    जल्द अपने ऑफिस में लौटेंगे बेनेगल

    इसके आगे पिया बताती हैं कि उनके पिता ठीक हैं और जल्द उनके बारे में अपडेट दी जाएगी।

    डॉक्टरों के संपर्क में होने के सवाल पर पिया ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है जो मैं आपको बता सकूं। वह कुछ समय में अपने ऑफिस में वापस आ जाएंगे।"

    उन्होंने कहा, "वह ठीक है, जितना हो सके ठीक है। उन्हें बस एक ब्रेक की जरूरत है। 88 साल की उम्र में यह रिटायर होने का समय है।"

    वर्कफ्रंट

    'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' पर उठे सवाल

    बेनेगल फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' को लेकर चर्चा में थे।

    यह बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता शेख मुजीबुर रहमान के जीवन पर आधारित है, जिसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया।

    ट्रेलर को कान्स फिल्म फेस्टिवल में केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर और बांग्लादेश के मंत्री हसन महमूद ने रिलीज किया था।

    फिल्म में आरिफिन शुवू शेख मुजीब की भूमिका में हैं, जिनके किरदार पर कई सवाल उठे हैं और कई सीन पर आपत्ति जताई है।

    अवॉर्ड

    कई उपलब्धि कर चुके हैं अपने नाम

    बेनेगल ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं और उन्हें 8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    उन्होंने 1974 में फिल्म 'अंकुर', 1975 में 'निशांत', 1976 में मंथन', 1977 में 'भूमिका: द रोल', 1978 में 'जुनून', 1982 में' आरोहण', 2004 में 'नेताजी सुभाष चंद्रबोस: द फॉर्गोटन हीरो' और 2008 में फिल्म 'वेल डन अब्बा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

    इसके अलावा वह पद्मश्री, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1934 को हैदराबाद में जन्मे बेनेगल ने फिल्म दुनिया में कदम रखने से पहले अर्थशास्त्र में परास्नातक किया और फोटोग्राफी भी की। इसके अलावा वह कई ऐड एजेंसियों के लिए विज्ञापन बनाया करते थे। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (FTII) में भी पढ़ाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्याम बेनेगल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    श्याम बेनेगल

    श्याम बेनेगल को हुई किडनी की समस्या, घर पर हो रहा डायलिसिस बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान बने 'धूम 4' के हीरो, सिद्धार्थ आनंद का ऐलान; जानिए इस खबर की सच्चाई  शाहरुख खान
    शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे शाहरुख खान
    'भोला' से पहले कैसे रहे पिछली 5 दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक? भोला फिल्म
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आलिया का पलटवार, लीक किया झगड़े का ऑडियो; यहां सुनिए पूरी बातचीत  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025