NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्याम बेनेगल को हुई किडनी की समस्या, घर पर हो रहा डायलिसिस
    अगली खबर
    श्याम बेनेगल को हुई किडनी की समस्या, घर पर हो रहा डायलिसिस
    श्याम बेनेगल की तबीयत हुई खराब

    श्याम बेनेगल को हुई किडनी की समस्या, घर पर हो रहा डायलिसिस

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 11, 2023
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर आई है, जिससे उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं। फिलहाल घर पर ही उनका डायलिसिस चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

    बेनेगल 88 वर्ष के हैं और कुछ दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें किडनी की समस्या होने का पता चला है।

    खबर

    दफ्तर के कर्मचारियों ने बताया- कुछ दिन पहले ठीक थे

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

    उनके दफ्तर के स्टाफ का कहना है कि कुछ दिन पहले तक वह ठीक थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे।

    बता दें, बेनेगल कई दिन से अपने नए प्रोजेक्ट 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता शेख मुजीबुर रहमान पर आधारित है। इसका पोस्टर भी जारी हो चुका है।

    राष्ट्रीय पुरस्कार

    8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं श्याम बेनेगल

    श्याम बेनेगल हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। वह 8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

    उन्होंने पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 1974 में फिल्म 'अंकुर' के लिए जीता था। यह शबाना आजमी की डेब्यू फिल्म थी।

    इसके बाद उन्हें 1975 की 'निशांत', 1976 की 'मंथन', 1977 की 'भूमिका: द रोल', 1978 की 'जुनून', 1982 की 'आरोहण', 2004 की 'नेताजी सुभाष चंद्रबोस: द फॉर्गोटन हीरो' और 2008 की 'वेल डन अब्बा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    उपलब्धि

    पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित हैं बेनेगल

    बेनेगल पद्मश्री, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

    वह शहयाद्री फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वह अपनी ही फिल्मों पर आधारित तीन किताबें भी लिख चुके हैं।

    इनमें 'द चर्निंग विद विजय तेंदुलकर', 'सत्यजीत रे' और 'द मार्केट प्लेस' प्रमुख नाम हैं।

    बेनेगल अपनी गंभीर सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों पर अकसर कई तरह के विवाद भी होते हैं।

    अन्य सितारे

    इन सितारों की सेहत पर आईं चिंताजनक खबरें

    बीते दिनों बॉलीवुड के कई सितारों की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ चुकी हैं।

    कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो घायल हो गए थे। इसके बाद देशभर के प्रशंसक उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि उन्हें एक बड़ा हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब वह स्वस्थ हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    बॉलीवुड समाचार

    निर्माता मधु मंटेना के पिता मुरली का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा  सेलिब्रिटी की मौत
    क्रिकेटर शुभमन गिल को नहीं है अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर क्रश, बोले- ये कब हुआ शुभमन गिल
    दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'प्रोजेक्ट K' के लिए ली 10 करोड़ रुपये फीस, 'पठान' से कम दीपिका पादुकोण
    वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' चीन में होगी रिलीज  अनुष्का शेट्टी

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025