NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग
    अगली खबर
    अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग
    अगस्त में शुरू होगी 'सैम बहादुर' की शूटिंग

    अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 15, 2022
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में कई बायोपिक फिल्मों पर काम चल रहा है। ऐसी ही एक फिल्म है 'सैम बहादुर', जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।

    एक बार फिर विक्की के कंधे पर फिल्म को हिट कराने का जिम्मा होगा।

    अब फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी।

    रिपोर्ट

    इस महीने से तैयारियां शुरू करेंगे कलाकार

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी।

    एक करीबी सूत्र ने बताया, "टीम जल्द ही शूटिंग शुरू करने से पहले आवश्यक तैयारी शुरू करेगी। फिल्म के सभी कलाकार इस महीने से अपने किरदारों में खुद को ढालने के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि, इस फिल्म का पहला शेड्यूल अगस्त, 2022 में शुरू किया जाएगा।"

    रॉनी स्क्रूवाला की प्रोडक्शन कंपनी RSVP फिल्म का निर्माण करेगी।

    ऑनस्क्रीन कपल

    पति-पत्नी की भूमिका निभाएंगे विक्की-सान्या

    फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मानेकशॉ की पत्नी ​सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका में नजर आएंगी। इसका मतलब है कि विक्की और सान्या फिल्म में कपल के रूप में दिखेंगे।

    फातिमा सना शेख को श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में देखा जाएगा।

    'दंगल' में बहनों की भूमिका में दिखने के बाद यह दूसरा मौका है, जब सान्या और फातिमा स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले ये दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म 'लूडो' में साथ नजर आए थे।

    फर्स्ट लुक

    फिल्म से 2019 में सामने आया था विक्की का फर्स्ट लुक

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म की घोषणा 2019 में हुई थी और तभी मेकर्स ने फिल्म से विक्की का फर्स्ट लुक साझा किया था। वह मिलिट्री ऑफिसर की वर्दी में खूब आकर्षक लग रहे थे।

    मेघना और रॉनी की प्रोडक्शन कंपनी RSVP ने पिछले साल मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म के नाम का खुलासा किया था।

    पोस्ट में लिखा गया था, 'सैम मानेकशॉ की जयंती पर उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया। सैम बहादुर।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मानेकशॉ के चार दशक सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। 2008 में उनका निधन हुआ।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की

    विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का भी हिस्सा हैं।

    'गोविंदा नाम मेरा' भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। इसमें भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी अपने अभिनय का दम दिखाएंगी।

    सारा अली खान के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी को लेकर भी विक्की सुर्खियों में बने हुए हैं। 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में भी वह दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आगामी फिल्में
    विक्की कौशल
    सान्या मल्होत्रा
    फातिमा सना शेख

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    आगामी फिल्में

    'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक में लीड रोल करेंगे अंगद बेदी बॉलीवुड समाचार
    फिल्मों में नहीं आने वाली हैं आमिर की बेटी इरा खान, खुद किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप
    प्रोड्यूसर विपुल डी शाह की अगली फिल्म में दिखेंगे कपिल शर्मा बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ने नई फिल्म 'कटहल' का किया ऐलान, निभाएंगी पुलिस का रोल नेटफ्लिक्स

    विक्की कौशल

    विक्की कौशल से पहले इरफान खान को मिला था 'सरदार उधम सिंह' का प्रस्ताव बॉलीवुड समाचार
    'सरदार उधम सिंह' में पिता इरफान के युवा किरदार को निभाने वाले थे बाबिल- प्रोड्यूसर मनोरंजन
    'सरदार उधम' रिव्यू: बिखरी हुई स्क्रिप्ट और कमजोर अभिनय, फिल्म नहीं कर पाई कमाल अमेजन
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मुंबई

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025