NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख
    मनोरंजन

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख
    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 25, 2021, 06:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख
    अभिनेत्री फातिमा सना शेख

    अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक नई थ्रिलर फिल्म साइन कर ली है और इसमें वह एक अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। लगता है इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फातिमा ने अपने किरदारों के साथ नए-नए प्रयोग करने की ठान ली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर का किरदार निभाती दिखेंगी। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    राखी शांडिल्य करेंगी फिल्म का निर्देशन

    पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा सना शेख अब एक इंवेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगी 'रिब्बन' जैसी शानदार फिल्म बना चुकीं राखी शांडिल्य। फिल्म का नाम तो फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर है कि इसमें फातिमा एक युवा पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी, जिसे एक संवेदनशील मामले की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    फिल्म साइन कर चुकी हैं फातिमा

    रिपोर्ट में कहा गया है कि फातिमा इस फिल्म से जुड़कर फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने फिल्म साइन कर ली है। फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल फातिमा इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रही हैं। कई शानदार कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। सागर हवेली फिल्म के लेखक हैं, जिन्होंने हिट वेब सीरीज 'पाताल लोक' की कहानी लिखी थी।

    अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल फातिमा अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। शूटिंग के लिए जल्द ही तारीख तय की जाएंगी। फिल्म अविशेक घोष की प्रोडक्शन कंपनी AVMA मीडिया के बैनर तले बन रही है। फातिमा इस प्रोडक्शन हाउस के साथ तीसरी बार काम करने जा रही हैं। AVMA मीडिया के साथ उनकी दो महिला केंद्रित फिल्में निर्माणाधीन हैं। एक है 'ब्लाइंड' का रीमेक और दूसरी है 'उमा'।

    फातिमा ने 'दंगल' से की थी बॉलीवुड में शुरुआत

    फातिमा ने आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म में फातिमा ने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उन्होंने आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में भी अभिनय किया था। पिछले साल फातिमा 'लूडो' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस साल उन्हें फिल्म 'अजीब दास्तांस' में देखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    फातिमा सना शेख

    ताज़ा खबरें

    युजवेंद्र चहल का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन? युजवेंद्र चहल
    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का विवादित बयान, उरी और पुलवामा हमले को बताया सरकार की साजिश जम्मू-कश्मीर
    ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद पहली बार दिया बयान, कही ये बातें ऋषभ पंत
    रॉबिन उथप्पा ने रोटेशन पॉलिसी पर जताई नाराजगी, ICC टूर्नामेंट्स में विफलता का बताया कारण रॉबिन उथप्पा

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'गांधी गोडसे- एक युद्ध' पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात महात्मा गांधी
    अमृता राव और आरजे अनमोल बने लेखक, पहली किताब 'कपल ऑफ थिंग्स' का किया ऐलान अमृता राव
    अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट सारा अली खान
    डीनो मोरिया अपने तेलुगू डेब्यू के लिए तैयार, फिल्म 'एजेंट' से फर्स्ट लुक जारी थ्रिलर फिल्में और शो

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'लकड़बग्घा' का बनेगा सीक्वल, इसी साल शुरू होगी शूटिंग मिलिंद सोमन
    हंसल मेहता की 'फराज' का ट्रेलर जारी, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म  हंसल मेहता
    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास की एंट्री प्रभास
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर

    फातिमा सना शेख

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट योग
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा दंगल फिल्म
    फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया राष्ट्रीय मिर्गी दिवस
    महिला केंद्रित फिल्म 'धक धक' बनाएंगी तापसी, ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर तापसी पन्नू

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023