LOADING...
शबाना आजामी ने फरहान अख्तर के पिता बनने की खबरों को किया खारिज, जानिए क्या कहा 
क्या पिता बनने वाले हैं फरहान अख्तर? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/shibaniakhtar)

शबाना आजामी ने फरहान अख्तर के पिता बनने की खबरों को किया खारिज, जानिए क्या कहा 

Jan 09, 2025
02:10 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों को प्रशंसक साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शादी के 3 साल बाद फरहान और शिबानी माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अब फरहान की मां और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने शिबानी की प्रेग्नेंसी की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते उन्होंने क्या कहा।

बयान

प्रेग्नेंट नहीं हैं शिबानी

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में शबाना ने फरहान के पिता बनने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।" शबाना के इस बयान ने यकीनन प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है, लेकिन यह साफ हो गया कि शिबानी प्रेग्नेंट नहीं हैं। बता दें इंस्टेंट बॉलीवुड ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फरहान और शिबानी का एक वीडियो साझा कर दावा किया था कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

शादी

आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं फरहान

फरहान ने साल 2022 में अभिनेत्री शिबानी दांडेकर से शादी रचाई थी। शिबानी से उनकी यह दूसरी शादी है। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ।फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। बता दें कि आज यानी 9 जनवरी को फरहान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।