LOADING...
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बनने वाले हैं माता-पिता, इस वीडियो से लगाए जा रहे कयास 
फरहान अख्तर बनने वाले पिता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/shibaniakhtar)

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बनने वाले हैं माता-पिता, इस वीडियो से लगाए जा रहे कयास 

Jan 09, 2025
12:26 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि अपनी गायकी और शानदार निर्देशन के जरिए भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वह आज यानी 9 जनवरी को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फरहान की निदी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान शादी के 3 साल बाद पिता बनने वाले हैं।

रिपोर्ट

2022 में रचाई थी शादी

फरहान ने साल 2022 में अभिनेत्री शिबानी दांडेकर से शादी रचाई थी। अब खबर है कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फरहान और शिबानी एक-दूजे का हाथ थामे चलते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'फरहना और शिबानी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान।' फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

लव स्टोरी

कहां हुई फरहान-शिबानी की मुलाकात? 

शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फरहान-शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया था, वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से ही दोनों सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं।

Advertisement