Page Loader
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान
मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान

शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान

Feb 27, 2022
01:06 pm

क्या है खबर?

हाल में अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने शादी रचाई है। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनकी शादी संपन्न हुई। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी शिरकत की थी। अब अभिनेत्री गौहर खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शिबानी के साथ-साथ उनका भी फरहान पर क्रश था। आइए जानते हैं पूरी खबर।

रिपोर्ट

इस शो में शिबानी और गौहर के क्रश थे फरहान

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गौहर ने बताया कि शिबानी के साथ उनका भी फरहान पर क्रश था। फरहान और शिबानी की मुलाकात एक रियलिटी शो 'आई कैन डू दैट' में हुई थी। इस शो को फरहान होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी एक प्रतिभागी थीं। 2015 में इसी शो के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। गौहर भी इस शो में एक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं। इस शो के दौरान उनका क्रश फरहान पर बढ़ा।

बयान

शिबानी और हम सभी फरहान से थे प्रभावित- गौहर

गौहर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई या नहीं, क्योंकि मुझे कोई आइडिया नहीं था। लेकिन हम सभी उस वक्त फरहान पर क्रश कर रहे थे। शिबानी और मेरे सहित हम सभी उनसे प्रभावित थे। मुझे याद है कि हम बात करते थे कि वह कितने अच्छे दिखते हैं या वह कितने अद्भुत व्यक्ति हैं।" गौहर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फरहान-शिबानी एक साथ हैं, तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

संपर्क

फरहान और शिबानी के संपर्क में नहीं हैं गौहर

फरहान के बारे में गौहर ने कहा, "फरहान एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मैं वास्तव में इंडस्ट्री में प्रशंसा करती हूं। मैं उनके अभिनय और निर्देशन करने की क्षमता को पसंद करती हूं।" हालांकि, गौहर फरहान और शिबानी के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने फरहान को इंस्टग्राम पर शादी की बधाई दी थी। फरहान-शिबानी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में 19 फरवरी को शादी रचाई थी। ये दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

शादी

गौहर ने दिसंबर, 2020 में जैद दरबार से शादी रचाई

गौहर को हाल में कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। गौहर ने दिसंबर, 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। गौहर और जैद की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान एक किराने की दुकान पर हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। एक-दूसरे को जानने के कुछ हफ्तों के बाद ही इस कपल ने डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों ने रिश्ते में बंधने का निर्णय लिया।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

गौहर को आखिरी बार फिल्म '14 फेरे' में देखा गया था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म हाल में ZEE5 पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह चर्चित वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आई थीं।