NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव
    मनोरंजन

    शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव

    शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 10, 2022, 03:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव
    अभिनेत्री शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा

    जानी-मानी टीवी अभिनेत्री शहनाज गिल के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। शहनाज ने अपने पहले टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की घोषणा कर दी है। उनके इस शो के पहले मेहमान कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव बनेंगे। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने राजकुमार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    शहनाज ने इंस्टाग्राम पर की शो की घोषणा

    शहनाज गिल ने राजकुमार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सपने सच होते हैं....मैं हमेशा से प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार के साथ काम करना चाहती थी। आज मैंने उनके साथ अपने पहले चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में शूटिंग की। मैं सचमुच चांद पर हूं!' राजकुमार अपनी आगामी फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' के प्रमोशन के सिलसिले में इस शो में पहुंचे। यह फिल्म 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

    यहां देखिए शहनाज का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by shehnaazgill on November 10, 2022 at 11:15 am IST

    प्रशंसकों ने दी शहनाज को शुभकामनाएं

    शहनाज के नए शो की घोषणा होते ही प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'शहनाज को नए शो के लिए बधाई।' सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि उनका यह शो हिट होगा। यह यूजर ने लिखा, 'देसी वाइब्स ब्लॉकबस्टर साबित होगा।' एक प्रशंसक ने अपनी टिप्पणी में लिखा, 'शुभकामनाएं आपके नए शो के लिए। यह अधिक रोमांचक होगा क्योंकि इसके पहले मेहमान राजकुमार हैं। लव यू स्वीटी।'

    बॉलीवुड के कई कलाकारों के आ चुके हैं चैट शो

    बॉलीवुड में चैट शो का कॉन्सेप्ट काफी सफल रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' को काफी लोकप्रियता मिली। हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का शो 'व्हाट द हेल नव्या' दर्शकों के बीच आया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अपना चैट शो लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो चुकी हैं। वह अपने शो 'शेप ऑफ यू' में फिटनेस को लेकर जाकरूकता फैलाती हुई दिखी थीं।

    सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी शहनाज

    दिग्गज अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा हैं। 2015 में शहनाज ने गुरविंदर बरार के म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से अपना करियर शुरू किया। वह 'माझे दी जट्टी', 'पिंडा दीया कुड़ियां' और पंजाबी सिंगर गैरी संधु के टाइटल सॉन्ग 'ये बेबी रिमिक्स' में भी नजर आई थीं। 'बिग बॉस' में शामिल होने के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शहनाज ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए घरवालों की एक नहीं सुनी। शहनाज ने एक बार कहा था कि जब घरवाले उनकी शादी कराने का दवाब डालने लगे, तो उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। वह तीन-चार साल तक घर वापस नहीं आई थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    शहनाज गिल

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान भूमि पेडनेकर
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे नोरा फतेही
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे

    शहनाज गिल

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान जन्मदिन विशेष
    शहनाज से नोरा तक, 'बिग बॉस' के इन प्रतियोगियों को मिला सलमान की फिल्म का ऑफर सलमान खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023