शारदा सिन्हा को 'कहे तो से सजना' गाने के लिए मिले थे केवल इतने रुपये
क्या है खबर?
लोक गायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने बीती रात 9:20 बजे AIIMS में आखिरी सांस ली।
वह पिछले 6 साल से बल्ड कैंसर से जूझ रही थीं और वह यह जंग हार गईं। शारदा का अंतिम संस्कार कल (7 नवंबर) होगा।
शारदा ने सलमान खान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) के लिए अपना पहला बॉलीवुड गाना 'काहे तो से सजना' गाया था।
आइए बताते हैं इस गाने के लिए गायिका को कितने पैसे मिले थे।
रिपोर्ट
शारदा को मिले थे केवल 76 रुपये
फिल्म 'मैंने प्यार किया' को लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 45 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
कहा जाता है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सलमान को 30,000 रुपये दिए गए थे।
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'काहे तो से सजना' गाने को अपनी आवाज देने के लिए शारदा को महज 76 रुपये का भुगतान किया गया था।
मैंने प्यार किया
'मैंने प्यार किया' के बार में जानिए
'मैंने प्यार किया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। यह बड़जात्या की भी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।
ताराचंद बड़जात्या ने इस फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के साथ बनी है। सलमान की तरह यह भी भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी।
यह फिल्म 29 दिसंबर, 1989 को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।