रॉयल अल्बर्ट हॉल में गूंजी भारतीय बेटी की आवाज, शैनन के ने रचा इतिहास, बनीं सबसे कम उम्र की कलाकार
मनोरंजन
शैनन के ने एक नया इतिहास बनाया है। लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं।
इस शो के सभी टिकट बिक गए थे। इसमें शैनन के साथ उनके पिता और बॉलीवुड के गायक कुमार सानु भी मौजूद थे।
लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ दोनों ने मिलकर सभी पीढ़ियों के दर्शकों का दिल जीत लिया।
कॉन्सर्ट ने पीढ़ियों के बीच जुड़ाव बनाया
इस कॉन्सर्ट में 90 के दशक के पुराने बॉलीवुड हिट गाने और नए पॉप संगीत का शानदार मेल था। इसने पुराने और आज के दौर, दोनों पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों को एक-दूसरे से जोड़ा।
शो का समापन दर्शकों के प्यार से हुआ। इस मौके पर शैनन ने कहा, 'अपने पिता के साथ इस मंच को साझा करना और दर्शकों का इतना प्यार पाना इस पल को सचमुच कभी न भूलने वाला बना गया है।'