Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग
मनोरंजन

'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग

'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 17, 2022, 02:40 pm 3 मिनट में पढ़ें
'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग
'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा,

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत का लोकप्रिय शो रहा है। हर एक उम्र के लोगों के बीच इस शो ने अपनी पैठ बनाई है। इसका प्रसारण सोनी सब टीवी पर होता है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जिससे शो के दर्शकों का दिल टूट जाएगा। खबरों की मानें तो अहम कलाकार शैलेश लोढ़ा अब इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। उन्होंने इस शो की शूटिंग भी बंद कर दी है।

रिपोर्ट
पिछले एक महीने से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं शैलेश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश ने 'तारक मेहता...' को अलविदा कहने का मन बना लिया है। एक सूत्र ने बताया कि शैलेश पिछले एक महीने से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं और शो में लौटने की उनकी कोई योजना नहीं है। खबरों की मानें तो वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से बहुत खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि शो में उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

मान-मनौव्वल
मेकर्स कर रहे हैं मनाने की कोशिश

ऐसी चर्चा है कि इस शो में व्यस्त होने के कारण शैलेश अन्य अवसरों को भुना नहीं पा रहे हैं। सूत्र ने बताया कि उन्होंने हाल के दिनों में कई प्रस्तावों को ठुकरा दिया है और अब वह अपने ऑफर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसी बीच शो के मेकर्स अभिनेता को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पहले ही शो को छोड़ने का निर्णय ले लिया है।

सफर
शुरुआत से 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे हैं शैलेश

शैलेश शुरुआत से 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने तारक का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाई है। शो में जेठालाल उर्फ ​​दिलीप जोशी के साथ उनकी दोस्ती को फैंस पसंद करते हैं। दोनों की बॉन्डिंग कमाल की होती है। करीब 14 साल बाद शैलेश इस शो से अपना नाता तोड़ रहे हैं। फैंस और दर्शक तो यही चाहेंगे कि शो में उनकी मौजूदगी हमेशा के लिए बनी रहे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

पिछले कुछ समय में 'तारक मेहता...' से कई कलाकार बाहर हो चुके हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। बड़े कलाकारों के जाने से निश्चित रूप से शो की टीम कमजोर होगी।

पहला सीजन
2008 से प्रसारित हो रहा है यह शो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हैं। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
टीवी शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
ताज़ा खबरें
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप टेक्नोलॉजी
एक पैर पर 10 सेकंड खड़े नहीं रह सकते तो मौत का ज्यादा खतरा- अध्ययन
एक पैर पर 10 सेकंड खड़े नहीं रह सकते तो मौत का ज्यादा खतरा- अध्ययन लाइफस्टाइल
गुजरात दंगे: प्रधानमंत्री मोदी को मिली क्लीन चिट बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
गुजरात दंगे: प्रधानमंत्री मोदी को मिली क्लीन चिट बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका देश
फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 2022: फोन खरीदने पर मिल रहा 6,000 तक का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 2022: फोन खरीदने पर मिल रहा 6,000 तक का डिस्काउंट टेक्नोलॉजी
भारत बनाम आयरलैंड: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन
भारत बनाम आयरलैंड: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन खेलकूद
टीवी शो
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो मनोरंजन
और खबरें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल! मनोरंजन
'तारक मेहता...' फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन फिर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
'तारक मेहता...' फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन फिर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म मनोरंजन
चार साल बाद 'तारक मेहता...' में दयाबेन की होगी एंट्री, प्रोड्यूसर असित ने की पुष्टि
चार साल बाद 'तारक मेहता...' में दयाबेन की होगी एंट्री, प्रोड्यूसर असित ने की पुष्टि मनोरंजन
क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?
क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता? मनोरंजन
'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे
'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022