Page Loader
शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? 
शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्माें का हाल जानिए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? 

Jan 31, 2025
05:53 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहिद कपूर काफी समय से फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म आज यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की भी हरी झंडी मिली है। ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धमाकेदार रहेगी। इसी कड़ी में आइए हम आपको शाहिद की सिनेमाघरों में आईं पिछली 5 फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।

#1

'पद्मावत' 

शुरुआत करते हैं 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' से। इसमें शाहिद के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी किया था और यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। 190 करोड़ रुपये की लागत में बन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म अदिति राव हैदरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'पद्मावत' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#2

'बत्ती गुल मीटर चालू'

इसके बाद साल 2018 में ही शाहिद फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' लेकर दर्शकों के बीच आए। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, यामी गौतम और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारे भी दिखे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म ने केवल 52.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 55 करोड़ रुपये था। यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई। इस फिल्म को आप ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3

'कबीर सिंह'

शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून, 2019 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने धुआंधार कमाई की। इसमें कार्तिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी थी। पहली बार बनी इनकी जोड़ी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह था। यह फिल्म भारत में 278.24 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही, वहीं फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को आप घर बैठे देख सकते हैं।

#4

'जर्सी'

इस सूची में चौथा नाम फिल्म 'जर्सी' का है, जो 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हश्र हुआ कि निर्माताओं ने सिर पकड़ लिया। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में केवल 19.68 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, इस फिल्म के गाने हिट हुए। यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

#5

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

अमित जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। पिछले साल आई इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सैनन दिखी थीं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80.88 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।