'कॉकटेल 2' ने दिल्ली में मचाया धमाका, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
मनोरंजन
2012 में आई हिट फिल्म 'कॉकटेल' के सीक्वल 'कॉकटेल 2' का दिल्ली में शानदार प्रीमियर हुआ। इस मौके पर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
होमी आदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।
'कॉकटेल 2' ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 5.57 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
साथ ही, फिल्म के पहले दिन की 1.62 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। यह नई कहानी प्यार, दोस्ती और उन तमाम उलझनों को बड़े पर्दे पर लाएगी, जिन्होंने पिछली फिल्म को भी लोगों का पसंदीदा बना दिया था।