Page Loader
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए मिलाया हाथ, निर्माताओं ने किया ऐलान 
शाहिद कपूर की आगामी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनीं पूजा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@roykapurfilms)

पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए मिलाया हाथ, निर्माताओं ने किया ऐलान 

Oct 13, 2023
02:34 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े 13 अक्टूबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, पूजा ने आगामी थ्रिलर फिल्म के लिए शाहिद कपूर के साथ हाथ मिलाया है। यह घोषणा अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रोडक्शन हाउस जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा की गई है। इसके साथ निर्माताओं ने पूजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

थ्रिलर फिल्म 

रोशन एंड्रयूज करेंगे फिल्म का निर्देशन 

रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पूजा और शाहिद निर्माताओं के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'बर्थडे गर्ल पूजा हेगड़े के इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ने से हमारा रोमांचकारी एक्शन से भरपूर रोमांच और भी अधिक रोमांचक हो गया है। हमारी प्यारी पूजा को मौज-मस्ती और खुशी से भरे एक शानदार दिन की शुभकामनाएं।' इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें