शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, जानिए इसकी कीमत
क्या है खबर?
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
अब यह जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, शाहिद और मीरा ने एक आलीशान घर खरीदा है, जो मुंबई के वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट में स्थित है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद-मीरा के इस नए घर की कीमत 59 करोड़ रुपये है।
रिपोर्ट
5,395 वर्ग फुट में फैला है शाहिद का नया घर
IndexTap.com के अनुसार, शाहिद और मीरा ने मुंबई के वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में लगभग 59 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।
दस्तावेजों में यह भी कहा गया है कि अपार्टमेंट का माप 5,395 वर्ग फुट है और इसमें तीन पार्किंग हैं।
दस्तावेजों से पता चला कि 58.66 करोड़ की संपत्ति का लेनदेन 24 मई, 2024 को किया गया था।
मीरा-शाहिद ने 2 साल पहले जुहू में 56 करोड़ रुपये का आलीशान घर बनवाया था।
शाहिद
फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे शाहिद
शाहिद को आखिरी बार कृति सैनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब शाहिद फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे।
इस थ्रिलर फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
यह फिल्म इसी साले दशहरा के मौके पर यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं।