Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो
मनोरंजन

शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो

शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Sep 20, 2021, 03:27 pm 3 मिनट में पढ़ें
शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो
गणेश विसर्जन पर नोट लिखने पर ट्रोल हुए शाहरुख

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अब बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दरअसल, शाहरुख ने गणेश विसर्जन के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिखा था। इसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स ने उन्हें उनकी धर्म की याद दिलाई।

इंस्टाग्राम पोस्ट
शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भगवान गणेश की तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे, जब तक हम उन्हें अगले साल फिर से नहीं देख लेते। गणपति बप्पा मोरया।' शाहरुख के इस पोस्ट पर उनके प्रसंसकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं, कुछ लोगों को शाहरुख का गणपित प्रेम रास नहीं आ रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट
यहां देखिए शाहरुख का इंस्टाग्राम पोस्ट

Instagram post

A post shared by iamsrk on September 20, 2021 at 12:35 pm IST

सूचना
यूजर्स ने शाहरुख को काफिर कहा

शाहरुख के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'यार रोल मॉडल तुम ऐसा क्यों करते हो?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप मुस्लिम होकर यह सब कर रहे हो।' कुछ लोगों ने गणेश विसर्जन पर पोस्ट लिखने के लिए शाहरुख को काफिर तक कह दिया है। यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख गणपति पूजा करने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आए हैं। वहीं, उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपने अभिनेता का समर्थन किया है।

ट्विटर ट्रेंड
हाल में ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था बॉयकॉट शाहरुख खान

हाल में 16 सितंबर को ट्विटर पर अचानक बॉयकॉट शाहरुख ट्रेंड करने लगा था। हरियाणा में भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य प्रभारी अरुण यादव ने #BoycottShahRukhKhan का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह तेजी से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। उन्होंने शाहरुख को हिंदुत्व और देश विरोधी बताया था। एक यूजर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ शाहरुख की पुरानी तस्वीर पोस्ट कर दी थी। इमरान के साथ शाहरुख को देखकर लोग बौखला गए थे।

वर्कफ्रंट
ये हैं शाहरुख की आने वाली फिल्में

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में शामिल हैं। वह थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर 'राज एंड डीके' की आगामी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख के साथ 'इजहार' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है। अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शाहरुख खान
आगामी फिल्में
ताज़ा खबरें
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी मनोरंजन
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर मनोरंजन
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
'रक्षा बंधन' ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी दिखा भाई-बहन का प्यार
'रक्षा बंधन' ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी दिखा भाई-बहन का प्यार मनोरंजन
एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ
एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ मनोरंजन
ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ
ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ मनोरंजन
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही?
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही? मनोरंजन
शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- दुआ में याद रखिएगा
शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कहा- दुआ में याद रखिएगा मनोरंजन
और खबरें
शाहरुख खान
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना'
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' मनोरंजन
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में मनोरंजन
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें मनोरंजन
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी मनोरंजन
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
'लापता लेडीज' से 11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव
'लापता लेडीज' से 11 साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगी आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव मनोरंजन
क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे?
क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? मनोरंजन
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी मनोरंजन
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मनोरंजन
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022