NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन के जन्मदिन के बाद काम पर वापसी करेंगे शाहरुख खान- रिपोर्ट
    अगली खबर
    आर्यन के जन्मदिन के बाद काम पर वापसी करेंगे शाहरुख खान- रिपोर्ट
    शाहरुख खान और आर्यन खान

    आर्यन के जन्मदिन के बाद काम पर वापसी करेंगे शाहरुख खान- रिपोर्ट

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 30, 2021
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    क्रूज ड्रग्स मामले में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने अपने सारे काम रोक दिए थे। जहां उन्होंने फिल्म 'पठान' की शूटिंग रोक दी थी, वहीं, एटली की फिल्म की शूटिंग को भी शाहरुख ने आगे के लिए टाल दिया था।

    अब जबकि आर्यन की रिहाई हो गई है और वह जेल से वापस अपने घर लौट आए हैं तो शाहरुख भी काम पर वापसी के लिए तैयार हैं।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    नवंबर के अंत तक काम पर लौटेंगे शाहरुख

    अक्टूबर की शुरुआत में शाहरुख ने स्पेन में शुरू होने वाले 'पठान' का एक शूट रद्द कर दिया था। उन्होंने मुंबई में होने वाली एटली की फिल्म की शूटिंग भी आगे बढ़ा दी थी।

    न्यूज 18 के मुताबिक, शाहरुख अब नवंबर के अंत तक इन दोनों फिल्मों की शूटिंग फिर शुरू करेंगे, क्योंकि 13 नवंबर को आर्यन का जन्मदिन है। नवंबर का महीना खान परिवार के लिए खास होता है, क्योंकि शाहरुख का जन्मदिन भी 2 नवंबर को होता है।

    जानकारी

    आर्यन के साथ वक्त बिताना चाहते हैं शाहरुख

    रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन की गिरफ्तारी से शाहरुख को गहरा सदमा लगा था। बेटे को जेल से रिहा करने के लिए उन्होंने खूब मशक्कत की।

    आर्यन की सेहत को लेकर शाहरुख बहुत चिंतित थे। यही वजह है कि अब उन्होंने कुछ समय आर्यन के साथ बिताने का फैसला किया है।

    हालांकि, वह निर्माताओं को भी ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते, इसलिए उन्होंने दोनों फिल्मों के निर्माताओं को सूचित कर दिया है कि वे नवंबर के अंत तक काम पर लौटेंगे।

    योजना

    शाहरुख और गौरी ने की है बेटे के लिए खास प्लानिंग

    बीते 28 दिन आर्यन के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं थे। इस अनुभव को आर्यन पूरी जिंदगी नहीं भुला सकेंगे। इस बात की संजीदगी को उनके माता-पिता अच्छे से समझते हैं। तभी तो शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी ने बेटे के लिए स्पेशल रूटीन चार्ट बनाया है।

    बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, आर्यन को कई हेल्थ चेकअप से गुजरना होगा। आर्यन की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखा जाएगा। आर्यन के लिए काउंसलिंग सेशन भी प्लान किए गए हैं।

    शिकंजा

    NCB ने 3 अक्टूबर को किया था आर्यन को गिरफ्तार

    NCB ने मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोंकर और गोमित चोपड़ा को हिरासत में लिया था।

    NCB ने क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए।

    3 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से वह आर्थर रोड जेल में बंद थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    आर्यन खान
    आर्यन खान ड्रग मामला

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    मुंबई में आई बाढ़ पर आधारित होगा अमेजन प्राइम की 'मुंबई डायरीज' का दूसरा सीजन मुंबई
    मानहानि मामला: कंगना की याचिका खारिज कर कोर्ट ने कहा- अदालत अभिनेत्री के खिलाफ पक्षपाती नहीं कंगना रनौत
    तमिल फिल्म 'कूझंगल' को ऑस्कर 2022 में भारत की तरफ से मिली आधिकारिक एंट्री कोलकाता
    सलमान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'बियॉन्ड द स्टार सलमान खान' में दिखेंगे संजय लीला भंसाली सलमान खान

    शाहरुख खान

    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट शाहरुख खान, जानिए कारण ट्विटर
    शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो बॉलीवुड समाचार
    कनिका ढिल्लों ने शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए मिलाया हाथ पंजाब
    शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगी आकांक्षा सिंह बॉलीवुड समाचार

    आर्यन खान

    NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया मुंबई
    ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार शाहरुख खान
    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    NCB की पूछताछ में फूट-फूटकर रोए आर्यन, चार साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    आर्यन खान ड्रग मामला

    आर्यन खान ड्रग्स मामला: NCB ने की प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के आवास पर छापेमारी मुंबई
    आर्यन खान ने NCB के सामने कबूली चरस का सेवन करने की बात- रिपोर्ट मुंबई
    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद BYJU'S ने शाहरुख खान के विज्ञापनों पर लगाई रोक- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    NCB ने शाहरुख खान के ड्राइवर को किया तलब, ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025