'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे आर्यन खान, जानिए कब रिलीज होगी वेब सीरीज
क्या है खबर?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर चर्चा में हैं।
आर्यन अपने करियर की शुरुआत अभिनय से नहीं, बल्कि निर्देशन से करने वाले हैं। 'स्टारडम' के साथ आर्यन अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें 6 एपिसोड होंगे।
इस सीरीज में शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे।
अब खबर है कि आर्यन फिलहाल 'स्टारडम' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
रिपोर्ट
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'स्टारडम'
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन इन दिनों मुंबई में 'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे हैं।
इसके साथ ही सीरीज के बारे में नई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं, जो इसकी रिलीज के बारे में है।
खबर है कि 'स्टारडम' इस साल के अंत तक OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
'स्टारडम' में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
स्टारडम
शाहरुख की जिंदगी से प्रेरित होगी सीरीज?
'स्टारडम' शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी भारतीय फिल्म सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसकी कहानी आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखी है।
'स्टारडम' में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें करण जौहर का कैमियो होगा।
आर्यन की डेब्यू सीरीज 'स्टारडम' दिल्ली के एक लड़के की कहानी होगी, जो बॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा रखता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्टारडम' की कहानी शाहरुख के जीवन से प्रेरित होगी।