Page Loader
शाहरुख खान ने शुरू की आर्यन खान की 'स्टारडम' की शूटिंग, सामने आई यह जानकारी
शाहरुख खान ने शुरू की 'स्टारडम' की शूटिंग

शाहरुख खान ने शुरू की आर्यन खान की 'स्टारडम' की शूटिंग, सामने आई यह जानकारी

Oct 12, 2023
12:11 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मौजूदा वक्त में अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर चर्चा में हैं। आर्यन यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि उनके निर्देशन की पहली सीरीज एक बड़ी हिट हो। इसमें शाहरुख का कैमियो होगा। स्क्रिप्ट और कास्टिंग खत्म करने के बाद आर्यन ने अपने पिता शाहरुख के साथ मुंबई में 'स्टारडम' की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

स्टारडम

ये सितारे भी होंगे सीरीज का हिस्सा 

आर्यन की 'स्टारडम' में बॉबी देओल और लक्ष्य लालवानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह और करण जौहर का भी कैमियो होगा। इस बार करण निर्देशक के रूप में काम करने के बजाय अभिनेता के रूप में नजर आएंगे। 'स्टारडम' शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी भारतीय फिल्म सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसकी कहानी आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखी है। यह अगले साल OTT पर रिलीज होगी।

जवान

'जवान' को लेकर चर्चा में हैं शाहरुख 

आजकल शाहरुख अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की कमाई 700 करोड़ रुपये की ओर है तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1,117 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 'जवान' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, लेकिन अभी इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।