NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका-रणवीर तक, इन भाई-बहनों की जोड़ी को मिला दर्शकों का खूब प्यार 
    अगली खबर
    शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका-रणवीर तक, इन भाई-बहनों की जोड़ी को मिला दर्शकों का खूब प्यार 
    इन ऑन स्क्रीन भाई-बहन की जोड़ी को मिला खूब प्यार

    शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका-रणवीर तक, इन भाई-बहनों की जोड़ी को मिला दर्शकों का खूब प्यार 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Oct 24, 2024
    08:04 am

    क्या है खबर?

    भाई-बहन के अटूट रिश्ते के प्रतीक भाई दूज के त्योहार को इस साल 3 नवंबर को मनाया जाएगा।

    इस अवसर पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है।

    हम आपके लिए कुछ शानदार फिल्मों की सूची लेकर आए हैं, जिसमें भाई-बहन की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला था। इनमें भाई-बहन के बीच की खट्टी-मिट्ठी नोंकझोक भी देखने को मिलेगी।

    आइए एक नजर ऐसी फिल्मों की सूची पर डालते हैं।

    #1

    शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय 

    2000 में आई फिल्म 'जोश' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन (मैक्स और शर्ली) का किरदार निभाया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

    'जोश' का निर्देशन मंसूर खान ने किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 35.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें प्रिया गिल, चंद्रचूर सिंह और शरद कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे।

    'जोश' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह

    जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' 2015 में आई थी, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन का किरदार निभाया था।

    फिल्म में दोनों के बीच के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया था कि कैसे वे एक-दूसरे का हर परिस्थिति में साथ देते हैं।

    फिल्म में शेफाली शाह, अनिल कपूर, फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में दिखे थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    दर्शील सफारी और जियाह वस्तानी

    प्रियदर्शन की फिल्म 'बम बम बोले' 2010 में आई थी, जिसमें दर्शील सफारी और जियाह वस्तानी नजर आए थे। भाई-बहन का प्यार रिश्ता इस फिल्म का केंद्र बिंदु है, जहां दोनों पिता के नए जूते खरीदने तक एक ही जोड़ी जूतों का इस्तेमाल करते हैं।

    दरअसल, पीनू सब्जी की दुकान पर बहन रिमझिम के जूते भूल जाता है और माता-पिता के डर से बहन से अपने जूते पहनने के लिए कहता है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #4

    रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय 

    2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' पंजाब के रहने वाले भाई-बहन की सच्ची कहानी थी, जिसमें भाई गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला जाता है।

    इसके बाद उसकी बहन उसे वापस अपने देश लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है।

    फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत की भूमिका में नजर आए थे तो ऐश्वर्या राय ने उनकी बहन का किरदार निभाया था।

    उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #5

    जूही चावला और संजय सूरी

    2015 में निर्देशक ओनिर फिल्म 'माई ब्रदर निखिल' लेकर आए थे, जिसमें जूही चावला और संजय सूरी मुख्य भूमिका में थे।

    इसकी कहानी निखिल की थी, जिसकी जिंदगी HIV होने के बाद एकदम बदल जाती है। ऐसे में सब उसका साथ छोड़ देते हैं, लेकिन उसकी बहन अनामिका उसके साथ डटकर खड़ी रहती है। फिल्म में दिखा भाई-बहन के बीच का कभी साथ न छोड़ने वाला प्यार आपका दिल जीत लेगा।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाई दूज
    शाहरुख खान
    ऐश्वर्या राय
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    भाई दूज

    पश्चिम बंगाल: 26 साल से बहन की याद में मुंह में जैतून रखे हुए है शख्स पश्चिम बंगाल
    14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  लाइफस्टाइल
    भाई दूज के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये मिठाइयां, जानें रेसिपी रेसिपी

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान से मिलने को बेकरार प्रशंसक, 35 दिन से 'मन्नत' के बाहर कर रहा इंतजार बॉलीवुड समाचार
    गणपति के सच्चे भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, बड़ी धूमधाम से मनाते हैं गणेशोत्सव शिल्पा शेट्टी
    शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर-जारा' सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज, जानिए कब  प्रीति जिंटा
    'जिगरा': वेदांग रैना ही नहीं, इन सितारों ने भी अपनी फिल्मों के गानों में दी आवाज  सलमान खान

    ऐश्वर्या राय

    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही? अभिषेक बच्चन
    पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरीं नव्या नवेली, भर आईं नानी जया बच्चन की आंखें नव्या नवेली
    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय आज भी खूबसूरती में युवा अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, जानिए राज जन्मदिन विशेष
    ऐश्वर्या राय की उम्दा अदाकारी का सबूत हैं ये फिल्में, जानिए कहां देख सकते हैं आप जन्मदिन विशेष

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने बताई 'टाइगर' की रिलीज तारीख, साझा किया फिल्म में आवाज देने का अनुभव बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय से की सगाई, जानिए उनके बारे में बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट से श्रद्धा कपूर तक, गाना गाने में भी माहिर हैं ये अभिनेत्रियां आलिया भट्ट
    दीपिका पादुकोण ने 'लेडी सिंघम' बन दिखाया दम, इन अभिनेत्रियों ने भी वर्दी में मचाया धमाल दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025