Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच
मनोरंजन

'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच

'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 26, 2022, 09:25 pm 3 मिनट में पढ़ें
'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच
'झलक दिखला जा' को जज करेंगे ये सितारे

'झलक दिखला जा' टीवी का मशहूर डांस रियलिटी शो रहा है। डांस पर आधारित इस शो ने लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाकर रखी है। इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। 'झलक दिखला जा' का नौवां और आखिरी सीजन 2016 में प्रसारित हुआ था। खबरों की मानें तो 'झलक दिखला जा' के नए सीजन के लिए मेकर्स ने अभिनेता शाहरुख खान, काजोल और कोरियोग्राफर फराह खान को अप्रोच किया है।

रिपोर्ट
शुरू हो चुकी है कास्टिंग की प्रक्रिया

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 'झलक दिखला जा' के नए सीजन के लिए कमर कस चुके हैं। इस शो को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह से संपर्क किया गया है। एक सूत्र ने कहा, "शो की शानदार वापसी होगी। निर्माताओं ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख, काजोल और फराह से जज के रूप में पदभार संभालने के लिए संपर्क किया है। शो की कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।"

शूटिंग
जुलाई में शुरू होगी शो की शूटिंग

खबरों की मानें तो 'झलक दिखला जा 10' की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में कलर्स चैनल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मेकर्स बड़े कलाकारों के साथ शो को वापस लाना चाहते हैं, ताकि दर्शकों का ध्यान आसानी से खींचा जा सके। इसके पिछले सीजन को करण जौहर, फराह, जैकलीन फर्नांडिस और गणेश हेगड़े ने जज किया था। मनीष पॉल ने शो को होस्ट किया था।

पहला सीजन
2006 में हुई थी 'झलक दिखला जा' की शुरुआत

'झलक दिखला जा' एक ब्रिटिश डांस रियलिटी शो का भारतीय रुपांतरण है। माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा भी इस शो की जज रह चुकी हैं। भारत में इसकी शुरुआत 7 सिंतबर, 2006 को हुई थी। BBC वर्ल्डवाइड प्रोडक्शंस इंडिया के तहत इस शो को प्रोड्यूस किया जाता है। इस शो के पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री मोना सिंह थीं, जबकि इसके आखिरी सीजन को तेरिया मगर ने अपने नाम किया था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अगर शाहरुख इस शो को जज करते हैं, तो यह सालों बाद उनकी टीवी पर वापसी होगी। उन्होंने टीवी सीरियल 'फौजी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'पांचवीं पास' जैसे शोज को होस्ट कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं शाहरुख, काजोल और फराह

अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। वह 'पठान' के जरिए रूपहले पर्दे पर वापसी करेंगे। वह राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में भी दिखाई देंगे। निर्देशक रेवती की 'द लास्ट हुर्रे' में अभिनेत्री काजोल दिखेंगी। अजय देवगन से शादी के बाद काजोल की सक्रियता फिल्मों में कम हुई है। फराह आजकल कई रियलिटी शोज में शिरकर करती नजर आती हैं। फराह ने इससे पहले लोकप्रिय शो 'हुनरबाज: देश की शान' को जज किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
शाहरुख खान
टीवी शो
फराह खान
काजोल
ताज़ा खबरें
राजभवन और विधानसभा तक पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, जानिये बड़े घटनाक्रम
राजभवन और विधानसभा तक पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, जानिये बड़े घटनाक्रम राजनीति
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
देश में बनी ये कारें हैं सबसे सुरक्षित, क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार
देश में बनी ये कारें हैं सबसे सुरक्षित, क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार ऑटो
अपनी रोड ट्रिप को आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अपनी रोड ट्रिप को आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
घर पर ही बनाकर खाएं ये तंदूरी व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
घर पर ही बनाकर खाएं ये तंदूरी व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
शाहरुख खान
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन मनोरंजन
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख?
क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख? मनोरंजन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन ऑटो
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार मनोरंजन
और खबरें
टीवी शो
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे मनोरंजन
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
और खबरें
फराह खान
फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल
फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल मनोरंजन
राजेश खन्ना के जीवन पर बनेगी फिल्म, निखिल द्विवेदी ने किया ऐलान
राजेश खन्ना के जीवन पर बनेगी फिल्म, निखिल द्विवेदी ने किया ऐलान मनोरंजन
कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह
कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह मनोरंजन
नए अंदाज में लौटा अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे'
नए अंदाज में लौटा अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे' मनोरंजन
'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान
'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान मनोरंजन
और खबरें
काजोल
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद मनोरंजन
करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे शाहरुख और काजोल?
करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे शाहरुख और काजोल? मनोरंजन
जानिए शादी के मंडप तक कैसे पहुंचा काजोल-अजय का प्यार
जानिए शादी के मंडप तक कैसे पहुंचा काजोल-अजय का प्यार मनोरंजन
कृति की 'मिमी' से विद्या बालन की 'शेरनी' तक, ये हैं 2021 की महिला केंद्रित फिल्में
कृति की 'मिमी' से विद्या बालन की 'शेरनी' तक, ये हैं 2021 की महिला केंद्रित फिल्में मनोरंजन
'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें
'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022