Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल
मनोरंजन

फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल

फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल
लेखन नेहा शर्मा
Jan 09, 2022, 08:30 am 3 मिनट में पढ़ें
फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल
बड़ी फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी

फराह खान ना सिर्फ अपनी कोरियोग्राफी, बल्कि निर्देशन से भी खुद को दर्शकों के बीच साबित कर चुकी हैं। आज फराह अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके निर्देशन में बनीं फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी और फराह के डांस से भी आप बेशक वाकिफ होंगे, लेकिन आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम बात करेंगे उनकी लव स्टोरी पर। आइए आपको फराह और उनके 48 वर्षीय पति शिरीष कुंदर की प्रेम कहानी से मुखातिब कराते हैं।

दीवानगी
फराह के लिए कम पैसों में काम करने को तैयार हो गए शिरीष

फराह और शिरीष ने पहली बार फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर साथ काम किया था। दरअसल, जहां फराह ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी, वहीं शिरीष फिल्म के एडिटर थे। इस फिल्म में फराह के चक्कर में शिरीष कम पैसों में भी एडिटिंग करने के लिए तैयार हो गए थे। दरअसल, उनका फराह पर क्रश था। वह उन्हीं के लिए इस फिल्म का हिस्सा बने थे, इसलिए उन्होंने यह ऑफर तुरंत स्वीकार कर लिया था।

नोक-झोंक
सेट पर लड़ते रहते थे फराह-शिरीष

इस फिल्म की मेकिंग के दौरान फराह और शिरीष की खूब नोक-झोंक होती थी। फराह ने कहा था, "हम एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। जहां मैं हमेशा शिरीष की एडिटिंग में कमियां निकालती थी, वहीं शिरीष को मेरे शॉट्स पसंद नहीं आते थे।" उन्होंने कहा, "सेट पर हम दोनों लड़ते ही रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि हम शादी कर लेंगे। हालांकि, जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो मैं शिरीष के काम से बेहद प्रभावित हुई।"

दिल की बात
फराह के साथ टाइमपास नहीं करना चाहते थे शिरीष

फराह ने बताया था कि शिरीष उन्हें मन ही मन बहुत पसंद करते थे, लेकिन वह उनकी भावनाओं से बेखबर थीं। एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया। फराह ने बताया, "शिरीष ने मुझसे कहा कि डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहतीं तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे, वरना नहीं।"

नई शुरुआत
2004 में तीन बार की शादी

फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया, लेकिन आखिरकार उन्होंने शिरीष के प्यार को समझा। फराह जहां 32 साल की थीं, वहीं शिरीष 25 के थे, लेकिन उनके बीच उम्र और धर्म की सीमा नहीं आई। सात महीने डेटिंग के बाद गोवा में उन्होंने सगाई की। 2004 में उन्होंने पहले रजिस्टर्ड शादी की। फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद उनका निकाह हुआ। आज वे जार, दीवा और आन्या के माता-पिता बन चुके हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में फिल्म 'चैंपियन' से एडिटर के तौर पर काम शुरू किया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
फराह खान
जन्मदिन विशेष
ताज़ा खबरें
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट फोर्क टूटने पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट फोर्क टूटने पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात ऑटो
IPL 2022 फाइनल: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
IPL 2022 फाइनल: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
सावधान! जूम की मदद से आपके कंप्यूटर और फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं हैकर्स
सावधान! जूम की मदद से आपके कंप्यूटर और फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं हैकर्स टेक्नोलॉजी
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
IPL 2022: महंगे दाम में बिकने वाले इन खिलाड़ियों ने किया सबसे अधिक निराश
IPL 2022: महंगे दाम में बिकने वाले इन खिलाड़ियों ने किया सबसे अधिक निराश खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
और खबरें
फराह खान
'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच
'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच मनोरंजन
राजेश खन्ना के जीवन पर बनेगी फिल्म, निखिल द्विवेदी ने किया ऐलान
राजेश खन्ना के जीवन पर बनेगी फिल्म, निखिल द्विवेदी ने किया ऐलान मनोरंजन
कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह
कैटरीना-विक्की की शादी के संगीत समारोह को कोरियोग्राफ करेंगे करण जौहर और फराह मनोरंजन
नए अंदाज में लौटा अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे'
नए अंदाज में लौटा अल्ताफ राजा का सुपरहिट गाना 'साथ क्या निभाओगे' मनोरंजन
'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान
'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में मनोरंजन
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार मनोरंजन
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022