धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शबाना आजमी बोलीं- यह तो बस शुरुआत है
अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया है। उन्होंने इसे 'बदलाव की दिशा में पहला कदम' बताया है। धर्मेंद्र ने कई हफ्तों तक चले छात्र प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया।
इन प्रदर्शनों की अगुवाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) कर रही थी, जिसने धर्मेंद्र पर परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।
मामला तब और बिगड़ गया जब संसद के पास छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
शबाना ने शिक्षा व्यवस्था में की बदलाव की मांग
शबाना दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हुईं और उन्होंने खुले तौर पर पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की।
उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों की जीत का पहला कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव नहीं आ जाता और सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहना चाहिए।