NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोलकाता रेप-हत्या मामले पर भड़कीं शबाना आजमी, बोलीं- आ गया पितृसत्ता खत्म करने का समय
    अगली खबर
    कोलकाता रेप-हत्या मामले पर भड़कीं शबाना आजमी, बोलीं- आ गया पितृसत्ता खत्म करने का समय
    शबाना आजमी ने दी कोलकाता रेप-हत्या घटना पर प्रतिक्रिया

    कोलकाता रेप-हत्या मामले पर भड़कीं शबाना आजमी, बोलीं- आ गया पितृसत्ता खत्म करने का समय

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 29, 2024
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना के बाद पूरे देशभर में आक्रोश का माहौल है। कई बॉलीवुड सितारों ने इस दरिंदगी पर दुख और नाराजगी जाहिर की है।

    अब इस मामले पर दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का बयान सामने आया है और उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया। शबाना ने इस पर बात करते हुए निर्भया हत्याकांड का भी जिक्र किया।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोलीं शबाना।

    नाराजगी

    पितृसत्ता को खत्म करने का समय आ गया है- शबाना

    शबाना हाल ही में पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना को बेहद खतरनाक बताया।

    उन्होंने कहा कि पितृसत्ता को खत्म करने का समय आ गया है।

    शबाना बोलीं, "ऐसी घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। यह देखना शर्मनाक है कि निर्भया मामले के दौरान 2012 में न्यायमूर्ति वर्मा समिति के गठन के बावजूद इस तरह के जघन्य कृत्य कम नहीं हुए हैं।"

    दो टूक

    हमारे अंदर गहराई से जड़ें जमा चुकी है पितृसत्ता

    शबाना ने आगे कहा, "ऐसी घटनाओं के प्रति आक्रोश होना चाहिए। आज नहीं, बल्कि हमें काफी पहले नाराजगी जतानी चाहिए थी। इस मामले में हमें चयनात्मक नहीं होना है। ये सभी घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। अगर हम इन घटनाओं को चुनिंदा तरीके से देखते रहेंगे तो हम जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे। महिलाओं को वस्तु की तरह नहीं समझना चाहिए। हमें पितृसत्ता को खत्म करने की जरूरत है जो हमारे अंदर गहराई से जड़ें जमा चुकी है।"

    चिंता

    शबाना ने जताई चिंता

    शबाना ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में इस तरह के मामले कम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के समान अधिकार पर भी जोर दिया और कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि महिलाओं का हक बराबर है।

    शबाना से पहले आलिया भट्ट, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, जॉन अब्राहम, आयुष्मान खुराना, रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता जैसे कई सितारों ने कोलकाता रेप-हत्या मामले पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

    मामला

    क्या है कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप-हत्या का मामला?

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभागार में 9 अगस्त को 31 वर्षीय महिला डॉक्टर का बुरी तरह रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

    घटना के बाद पूरे देश में रोष फैल गया और डॉक्टरों ने 11 दिन की हड़ताल कर दी, जो सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से वापस लौटे।

    कोलकाता पुलिस ने रेप के आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जो अस्पताल का ही नागरिक स्वयंसेवक था। राज्य में अब भी तनाव है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शबाना आजमी
    कोलकाता
    बॉलीवुड समाचार
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    शबाना आजमी

    इस कारण शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' का आमिर नहीं थे हिस्सा दीपिका पादुकोण
    अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पहली पुनर्विचार याचिका दायर सुप्रीम कोर्ट
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचती थीं शबाना आजमी, जानिए उनके जीवन की दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार

    कोलकाता

    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: क्या है साइकोएनालिसिस टेस्ट, जिससे आरोपी की मनोवृत्ति समझना चाहती है CBI? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता पीड़िता के शरीर पर 14 जख्म, फ्रैक्चर नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता में महिला डॉक्टर के पिता ने बेटी का तुरंत दाह संस्कार करने पर सवाल उठाया  पश्चिम बंगाल
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या मामले में वे अनसुलझे सवाल, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले कोलकाता पुलिस

    बॉलीवुड समाचार

    अबू धाबी में IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' होगी खास, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ये स्टार होगा साथ अनुपम खेर
    'युद्धरा' में 'एंग्री यंग मैन' बन दर्शकों का दिल जीतेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, कब रिलीज होगी फिल्म? सिद्धांत चतुर्वेदी
    कास्टिंग काउच पर अभिषेक ने कहा- सोशल मीडिया ऐसे लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकता है अभिषेक बनर्जी

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    तेलंगाना: मोइनाबाद में महिला की हत्या कर शव जलाया, किसी को पता नहीं चला तेलंगाना
    कर्नाटक: होटल में घुसकर अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटने वाले युवकों पर गैंगरेप का आरोप कर्नाटक
    स्पाइसजेट की फ्लाइट में महिला यात्री ने सहयात्री पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जानें पूरा मामला  स्पाइसजेट
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में मां से लड़कर गई युवती का अधजला शव मिला  उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025