LOADING...
रिलीज विवाद के बीच 'सतलुज' की अभिनेत्री का भावुक पोस्ट- 4 साल संजोया, उम्मीद अभी अधूरी
'सतलुज' की अभिनेत्री ने फिल्म पर व्यक्त की अपनी भावनाएं

रिलीज विवाद के बीच 'सतलुज' की अभिनेत्री का भावुक पोस्ट- 4 साल संजोया, उम्मीद अभी अधूरी

Jul 08, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' अपनी रिलीज को लेकर विवादों में घिरी हुई है। एक तरफ फैंस व सितारे फिल्म के समर्थन में खड़े हैं और इसकी ZEE5 पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, सरकार ने भारत की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसकी सामग्री समीक्षा के लिए पैनल गठित किया है। इन सब के बीच, 'सतलुज' की अभिनेत्री गीतिका विद्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया और फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

पोस्ट

गीतिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

गीतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें दिलजीत के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, '4 साल तक हमने इस फिल्म को चुपचाप अपने दिलों में संजोए रखा, उस दिन का इंतजार करते हुए जब हम इसे आखिरकार आपके साथ साझा कर सकें। आज, वह उम्मीद पूरी भी हुई लगती है और अधूरी भी, क्योंकि 'सतलुज' कुछ जगहों पर अपनी आवाज बुलंद करती है, जबकि अन्य जगह खामोश ही रहती है।'

फिल्म

'सतलुज' की टीम का जताया आभार

उन्होंने आगे लिखा, 'बीबी परमजीत की दुनिया में कदम रखना और जसवंत सिंह खालरा जी और उनके परिवार की कहानी सुनाने में दिलजीत के साथ खड़े होना मेरे लिए सम्मान की बात थी, जिनके प्यार को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हनी त्रेहान के इस फैसले की मैं बहुत सराहना करती हूं।' 'सतलुज' ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन 48 घंटे के अंदर ही इसे हटा दिया गया। यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन से प्रेरित है।

Advertisement