NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आ रही फिल्म 'मुन्ना भाई 3'? संजय दत्त ने दिया जवाब
    मनोरंजन

    क्या आ रही फिल्म 'मुन्ना भाई 3'? संजय दत्त ने दिया जवाब

    क्या आ रही फिल्म 'मुन्ना भाई 3'? संजय दत्त ने दिया जवाब
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 16, 2022, 07:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आ रही फिल्म 'मुन्ना भाई 3'? संजय दत्त ने दिया जवाब
    ‘मुन्ना भाई 3’ पर क्या बोले संजय दत्त?

    काफी समय से दर्शक 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की राह देख रहे हैं। इसमें निभाया संजय दत्त का किरदार उनके फिल्मी करियर के यादगार किरदारों में से एक है। इसी फ्रेंचाइजी के बाद संजय का नाम मुन्ना भाई पड़ा था। यही वजह है कि दर्शकों को 'मुन्ना भाई 3' का बेसब्री से इंतजार है। अब संजय ने इसके तीसरे पार्ट पर बात कर इससे जुड़ीं नई जानकारियां साझा की हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    हिरानी ने भी दिखाई है तीसरे पार्ट में दिलचस्पी

    बॉलीवुड लाइफ से संजय ने कहा, "जल्द ही इस फिल्म की घोषणा की जाएगी। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी 'मुन्ना भाई 3' में दिलचस्पी दिखाई है। हम इस फिल्म को लाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ फाइनल होगा। हमने 'PK' जैसी फिल्में भी की हैं, लेकिन प्रशंसकों की निगाहें बस 'मुन्ना भाई 3' पर टिकी हैं। मैं चाहता हूं कि वे हिरानी से पूछें कि यह फिल्म पर्दे पर कब आएगी?"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    जल्द ही फिल्म 'हीरोपंती' का दूसरा पार्ट 'हीरोपंती 2' दर्शकों के बीच होगा। फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा पार्ट भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' जल्द आने वाली है। इसके अलावा 'टाइगर 3' और 'पुष्पा 2' भी लाइन में है।

    अरशद को भी है तीसरे पार्ट की जल्दी

    अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू में 'मुन्ना भाई 3' में हो रही देरी पर कहा था, "यह सबसे विचित्र बात है, क्योंकि कहानी तैयार है। निर्माता फिल्म बनाना चाहते हैं। निर्देशक, अभिनेता और दर्शक भी तैयार हैं, जो फिल्म देखना चाहते हैं, फिर भी फिल्म नहीं बन रही है।" उन्होंने कहा, "लोगों को विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी के घर जाना चाहिए और फिल्म जल्द शुरू करने के लिए धमकी देनी चाहिए। अब कुछ ज्यादा ही समय हो गया है।"

    2003 में आई थी 'मुन्ना भाई MBBS'

    'मुन्ना भाई MBBS' 2003 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और निर्माता थे विधु विनोद चोपड़ा। इसकी सफलता के बाद इसका दूसरा भाग 'लगे रहो मुन्ना भाई' 2006 में रिलीज हुआ था। इसे भी दर्शकों ने काफी सराहा था। अब तक फिल्म के दोनों भागों में मुन्ना भाई और उसके साथी सर्किट की मुख्य भूमिका रही है। फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार संजय दत्त और सर्किट की भूमिका अरशद वारसी ने निभाई है।

    संजय की ये फिल्में हैं लाइन में

    संजय जल्द ही करण मल्होत्रा के निर्देशन मे बनी फिल्म 'शमशेरा' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। 'शमशेरा' की कहानी 1800 के अंत पर आधारित है। यह फिल्म 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संजय फिल्म 'पृथ्वीराज' और 'द गुड महाराजा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा भूषण कुमार की फिल्म 'घुड़चढ़ी' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन नजर आएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    संजय दत्त

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    संजय दत्त

    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    'हेरा फेरी 3' में संजय दत्त निभाएंगे नेत्रहीन डॉन की भूमिका, अभिनेता ने की पुष्टि हेरा फेरी 3 फिल्म
    शाहरुख खान की 'जवान' में कैमियो करेंगे संजय दत्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग शाहरुख खान
    फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा बने संजय दत्त, निभाएंगे यह किरदार  अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023