
'KGF चैप्टर 2' के बाद संजय और रवीना कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे
क्या है खबर?
90 के दशक में संजय दत्त और रवीना टंडन की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। ये दोनों काफी समय बाद पैन इंडिया फिल्म 'KGF चैप्टर 2' में काम कर रहे हैं।
यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब खबर सामने आ रही है कि 'KGF चैप्टर 2' के बाद संजय और रवीना एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।
एक बड़े स्टूडियो के साथ इस कॉमेडी फिल्म को बनाया जाएगा।
रिपोर्ट
स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद कलाकारों को किया जाएगा साइन
मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो संजय और रवीना 'KGF चैप्टर 2' के बाद एक कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान किसी नए निर्देशक को सौंपी जाएगी।
एक सूत्र ने बताया, "एक प्रमुख स्टूडियो द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म को लेकर बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है।"
अभी स्क्रिप्ट का फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद कलाकारों को साइन किया जाएगा।
वजह
मेकर्स ने क्यों किया संजय और रवीना को अप्रोच?
मेकर्स फरवरी में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। हाल में रवीना ने सोशल मीडिया पर संजय के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।
उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'मेरे प्रिय अभिनेता।' खबरों की मानें तो इस तस्वीर को देखने के बाद मेकर्स को लगा कि रवीना और संजय कॉमेडी फिल्म के लिए परफेक्ट होंगे।
इसके बाद मेकर्स ने इन दोनों कलाकारों को अप्रोच किया है।
जोड़ी
'KGF चैप्टर 2' में दो दशक बाद दिखेगी संजय और रवीना की जोड़ी
'KGF चैप्टर 2' के साथ यह जोड़ी दो दशक बाद पर्दे पर दिखाई देगी। इस साल 14 अप्रैल को फिल्म दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।
हाल में संजय ने इस फिल्म की डबिंग का काम पूरा किया है। वह इस फिल्म में खतरनाक विलेन अधीरा की भूमिका में दिखेंगे।
रवीना भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। साउथ अभिनेता यश फिल्म में लीड रोल में हैं।
वर्कफ्रंट
संजय और रवीना का आगामी प्रोजेक्ट
संजय फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। संजय 'शमशेरा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी हैं।
फिल्म 'द गुड महाराजा' में भी संजय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
रवीना ने हाल में OTT पर अपना डेब्यू किया है। वह अपनी पहली वेब सीरीज 'अरण्यक' में नजर आई हैं। इसके दूसरे सीजन में भी वह नजर आ सकती हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
रवीना और संजय की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इससे पहले यह जोड़ी 'क्षत्रिय', 'आतिश' और 'विजेता' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। उम्मीद है कि एक बार फिर रूपहले पर्दे पर ये दोनों अपना जलवा दिखाएंगे।