 
                                                                                'सनम तेरी कसम' के लिए मावरा होकेन से पहले 215 लड़कियों ने दिया था ऑडिशन
क्या है खबर?
साल 2016 में आई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' को बीते 7 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म में मावरा और हर्षवर्धन की स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मावरा को चुनने से पहले निर्माताओं ने सरु के किरदार के लिए 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया था?
बयान
कोई भी लड़की रोती हुई अच्छी नहीं लगी- मावरा
मावरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती नजर आ रही हैं कि उनसे पहले सरु के किरदार के लिए 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन बाद में यह फिल्म उनकी झोली में गिरी। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया था कि इस भूमिका के लिए करीब 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन कोई भी रोते हुए अच्छी नहीं लग रही थी। निर्माताओं को मैं रोती हुई अच्छी लगी थी।"
कहानी
क्या है फिल्म की कहानी?
'सनम तेरी कसम' की कहानी सरु (सरस्वती) की है, जहां उसके पिता उसे घर से बाहर निकल देते है, फिर सरु का दोस्त इन्दर हर मुश्किल में उसके साथ खड़ा रहता है और दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लग जाते है, लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं देती और दोनों अलग हो जाते हैं। 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का ऐलान पहले ही हो चुका है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।