LOADING...
समय रैना के 'स्टिल अलाइव' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, बना दुनिया का नंबर-1 स्टैंडअप स्पेशल 
समय रैना के 'स्टिल अलाइव' का दुनियाभर में बजा डंका

समय रैना के 'स्टिल अलाइव' ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, बना दुनिया का नंबर-1 स्टैंडअप स्पेशल 

Apr 22, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपनी नए कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के साथ वैश्विक स्तर पर इतिहास रच दिया है। हालिया विवादों और मुश्किलों के बाद वापसी करते हुए समय का ये स्पेशल यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन गया है। 5.3 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ समय ने न केवल अपना दबदबा साबित किया है, बल्कि कॉमेडी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

उपलब्धि

यूट्यूब पर समय रैना का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूट्यूब पर 7 अप्रैल को आए इस कॉमेडी स्पेशल ने महज 24 घंटों के भीतर 2.2 करोड़ व्यूज बटोरकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ये अब यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला 'सिंगल अपलोड' कॉमेडी स्पेशल बन गया है। इस दावे ने तब और जोर पकड़ा, जब समय ने खुद एक AI चैटबॉट के जवाब का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसने 'स्टिल अलाइव' को वैश्विक स्तर पर नंबर-1 होने की पुष्टि की।

कमाल

एलन मस्क के AI ने भी माना समय रैना का लोहा

समय ने एलन मस्क के AI चैटबॉट 'Grok' से पूछा था कि दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल कौन सा है? जवाब में AI ने 'स्टिल अलाइव' का नाम लेते हुए इसे वैश्विक स्तर पर 'ऑल टाइम नंबर-1' बताया। समय द्वारा साझा किए गए इस स्क्रीनशॉट ने अब इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि भारतीय कॉमेडी अब वैश्विक स्तर पर राज कर रही है।

Advertisement

लोकप्रियता

'स्टिल अलाइव' को 5.3 करोड़ व्यूज और 2 लाख से ज्यादा कमेंट्स

समय के इस कॉमेडी स्पेशल वीडियो ने 22 अप्रैल तक 5.3 करोड़ से अधिक व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, इस स्पेशल को अब तक 38 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 लाख से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। महज 2 हफ्तों के भीतर मिली ये अविश्वसनीय सफलता साबित करती है कि समय ने न केवल भारतीय, बल्कि वैश्विक स्तर पर कॉमेडी के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

Advertisement

आभार

समय रैना ने मुश्किल समय में साथ देने वालों का जताया आभार

यूट्यूब पर वैश्विक रिकॉर्ड बनाने के बाद समय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने फैंस को दिया है। उन्होंने कहा, "स्टिल अलाइव अब तक की मेरी सबसे ईमानदार रचना है। मुझे मिले हर एक व्यू के लिए मैं उन लोगों का कर्जदार हूं, जिन्होंने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।" बता दें कि पिछले साल फरवरी में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया और समय अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (IGL) के एक एपिसोड को लेकर भारी विवादों में घिर गए थे।

Advertisement