LOADING...
समय रैना के शो 'स्टिल अलाइव' ने मचाया तहलका, 24 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज
समय रैना के शो 'स्टिल अलाइव' ने मचाया तहलका

समय रैना के शो 'स्टिल अलाइव' ने मचाया तहलका, 24 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

Apr 09, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं। इसकी वजह यूट्यूब की दुनिया में उनकी धमाकेदार वापसी है, जो साल 2025 में हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद उनकी वापसी का प्रतीक है। करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक स्टैंड-अप कॉमेडी से दूर रहने के बाद रैना ने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' से वापसी की। दिलचस्प बात ये है कि उनके इस नए शो ने इंटरनेट पर धूम मचाकर रख दी है।

व्यूज

'स्टिल अलाइव' को 24 घंटे में मिले करोड़ों व्यूज

'स्टिल अलाइव' को कॉमेडियन के यूट्यूब चैनल पर 7 अप्रैल को रिलीज किया गया था। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो ने 24 घंटे के अंदर 2.20 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल करते हुए भारतीय यूट्यूब कॉमेडी के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक वीडियो ने यूट्यूब पर 2.40 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं, जो उनके अभी तक किसी भी वीडियो को मिले व्यूज के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

संकेत

समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का दिया संकेत

'स्टिल अलाइव' के जरिए रैना ने फैंस को अपने मुश्किल वक्त की दास्तां सुनाई है। शो के आखिर में वह भावुक भी हो गए और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के विवाद के बाद अपने संघर्ष का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक वीडियो की वजह से उन्हें लोगों की ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, फैंस उस वक्त खुश हो गए, जब उन्होंने वीडियो के आखिर में 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का संकेत दिया।

Advertisement