LOADING...
सामंथा रुथ ने खुद दी मां बनने की खुशखबरी, प्रेग्नेंसी के चलते बनाएंगी अभिनय से दूरी
सामंथा रुथ प्रभु मां बनने को तैयार

सामंथा रुथ ने खुद दी मां बनने की खुशखबरी, प्रेग्नेंसी के चलते बनाएंगी अभिनय से दूरी

Jun 25, 2026
09:15 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुद सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर लगा दी है। सामंथा ने अपनी तेलुगू फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दुनिया के सामने ये बड़ी खुशखबरी साझा की। इस खास मौके पर उनके साथ मशहूर निर्देशक और उनके पति राज निदिमोरु भी मौजूद थे।

खुशखबरी

'मां इंटी बंगारम' की सफलता के बाद सामंथा ने दी एक और बड़ी खुशखबरी

फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की शानदार सफलता के ठीक कुछ दिनों बाद सामंथा ने अपने फैंस को जश्न मनाने की एक और बड़ी वजह दे दी है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि कर दी है कि वो और उनके पति राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस घोषणा के साथ ही सामंथा ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में चल रही अपनी प्रेग्नेंसी की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ऐलान

सामंथा जल्द लेंगी प्रसूति अवकाश

'मां इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने ये खुशखबरी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी के सारे काम पूरे करने के बाद वह अभिनय से दूरी बनाएंगी। सामंथा बोलीं, "इस फिल्म के बाद मेरी गर्भावस्था की स्थिति देखते हुए मुझे काम से कुछ समय का आराम लेना होगा। मुझे प्रसूति अवकाश पर जाना पड़ेगा, लेकिन इस ब्रेक के बाद मैं अपने चाहनेवालों के लिए एक और फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी करूंगी।"

Advertisement