सलमान खान-संजय दत्त की अंतरराष्ट्रीय फिल्म '7 डॉग्स' की भारत में रिलीज तारीख का ऐलान
क्या है खबर?
सलमान खान और संजय दत्त की जुगलबंदी 'चल मेरे भाई' और 'साजन' जैसी कई फिल्मों में दिखी है। अब दोनों अपनी अंतरराष्ट्रीय फिल्म '7 डॉग्स' लेकर आ रहे हैं, जिसकी भारत में रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। बिलाल फलाह और आदिल अल अरबी द्वारा निर्देशित ये एक्शन-थ्रिलर है, जो इस साल की शुरुआत में मध्य पूर्व में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान और दत्त ने कैमियो किया है, जबकि करीम अब्देल-अजीज और अहमद इज मुख्य किरदारों में हैं।
रिलीज
इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी '7 डॉग्स'
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर '7 डॉग्स' का टीजर जारी किया है, जिसमें उनकी और दत्त की झलक देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
टीजर के पहले ही मिनट में दत्त को किसी पर बंदूक ताने दिखाया गया। उनके चेहरे पर खौफनाक भाव मौजूद थे।
वहीं टीजर के दूसरे हिस्से में सलमान पिनस्ट्राइप सूट पहने दिखते हैं। उनके चेहरे पर रहस्यमयी मुस्कान है।
फिल्म इसी महीने 21 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Salman Khan and Sanjay Dutt together in an international movie for the first time. Both are making cameo appearances in 7 Dogs.. Do Bhai Dono Tabahi
— Gill (@Hanjigill) August 9, 2026
Directed by Adil El Arbi and Bilall Fallah.
Releasing in India on 21 August 2026. pic.twitter.com/xrB676TvHI