Loading...
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान के इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
वसीम अकरम और वकार यूनुस के आंकड़े इंग्लैंड में शानदार रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान के इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Aug 10, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहीं, गेंद पुरानी होने के साथ स्पिन गेंदबाज भी प्रभावी साबित होते हैं। पाकिस्तान के कई गेंदबाजों ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में आगामी सीरीज से पहले इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

वसीम अकरम (53 विकेट)

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम हैं।

उन्होंने साल 1987 से 2001 के बीच इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 23 पारियों में उन्होंने 28.73 की औसत से 53 विकेट अपने नाम किए थे।

इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/67 का रहा था।

उन्होंने इंग्लैंड में 2.69 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

#2

इमरान खान (47 विकेट)

पाकिस्तान के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी इमरान खान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने साल 1971 में इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट खेला था। आखिरी बार वह 1987 में वहां खेलते हुए नजर आए थे।

इस खिलाड़ी ने 12 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 19 पारियों में 24.63 की औसत से 47 विकेट लिए थे।

इमरान ने 4 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/40 का रहा था।

ADVERTISEMENT

#3

वकार यूनुस (45 विकेट)

पाकिस्तान के एक और पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने 1992 में इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जबकि 2001 में उन्होंने वहां अपना आखिरी टेस्ट खेला।

वकार ने इंग्लैंड में कुल 10 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 17 पारियों में 27.48 की औसत से 45 विकेट लिए थे।

इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/52 का रहा था।

ADVERTISEMENT

#4

मोहम्मद आमिर (38 विकेट)

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जबकि 2018 में वह आखिरी बार वहां टेस्ट मैच खेलते नजर आए।

आमिर ने इंग्लैंड में 10 टेस्ट खेले और इसकी 18 पारियों में 26.50 की औसत से 38 विकेट अपने नाम किए। वह 2 बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/84 का रहा था।

ADVERTISEMENT