LOADING...
सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? पति राज संग जश्न की तस्वीरों से खुला राज
सामंथा रुथ प्रभु करेंगी अपने पहले बच्चे का स्वागत?

सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? पति राज संग जश्न की तस्वीरों से खुला राज

Jun 20, 2026
06:45 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरु को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सामंथा और राज डीके जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इन दावों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। आइए जानें पूरी खबर।

तस्वीरें

वायरल तस्वीरों ने किया प्रेग्नेंसी की ओर इशारा

सामंथा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सफलता का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म के जरिए सामंथा ने बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत की है और फिल्म ने महज एक ही दिन में अपनी लागत वसूल कर ली है। हाल ही में सामंथा को अपने पति और फिल्म की पूरी टीम के साथ कामयाबी का जश्न मनाते हुए देखा गया। इस जश्न की तस्वीरें सामने आते ही सामंथ की प्रेग्नेंसी की खबरें जोर पकड़ने लगीं।

तस्वीरें

सामंथा की वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिखा बेबी बंप

सामने आए वीडियो और तस्वीरें में सामंथा सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। गुलटे ने अभिनेत्री के करीबी सूत्रों से इसकी पुष्टि भी की है, जिससे ये साफ हो गया है कि सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक सामंथा और राज दोनों की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है। तस्वीरें देख प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सामंथा का वीडियो

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement