सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने रिलीज के पहले कमाए इतने करोड़
सामंथा रूथ प्रभु 'मां इंटी बंगारम' के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं और इसके शुरुआती रुझान काफी अच्छे दिख रहे हैं।
उत्तरी अमेरिका में फिल्म की पूर्व-बिक्री 1.42 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। बीवी नंदिनी रेड्डी ने इसे निर्देशक किया है।
सामंथा इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहीं, बल्कि इसका निर्माण भी कर रही हैं, जिस वजह से उनकी ये वापसी और भी खास हो गई है।
सामंथा ने फिल्म को बताया दिल के बहुत करीब
यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी और इंडस्ट्री को उम्मीद है कि ये रिलीज के पहले हफ्ते में यह 10 करोड़ के करीब कमाई कर लेगी।
तेलुगु राज्यों में भी इसकी एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए सामंथा ने कहा, 'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी सुनते ही मेरे दिल को छू गई।
ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के साथ इसका निर्माण करना और इसमें अभिनय करना मेरे लिए बहुत ही निजी अनुभव है।
यह प्यार, जुड़ाव और ताकत की कहानी है और मुझे खुशी है कि मैं एक बार फिर नंदिनी के साथ काम कर रही हूं, जिनकी सोच पर मुझे पूरा भरोसा है।